Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल को लेकर आई बड़ी खबर, सीएम भगवंत मान की केजरीवाल के साथ मुलाकात के बाद बदले समीकरण, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कैबिनेट में फेरबदल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम भगवंत मान की अरविंद केजरीवाल के साथ तिहाड़ जेल में मुलाकात के बाद समीकरण बदल गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब की कैबिनेट में अब कोई फेरबदल नहीं होगा। सिर्फ गुरमीत सिंह मीत हेयर के सांसद बनने के बाद खाली हुआ मंत्री पद किसी और को सौंपा जाएगा। पूरे कैबिनेट में फेरबदल की फिलहाल कोई तैयारी नहीं है।

दरअसल बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी। इस मुलाकात को पंजाब में कैबिनेट फेरबदल के साथ जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इसे सिरे से नकार दिया है।

बताया जा रहा है कि जेल में दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। मान ने पंजाब के लोकसभा चुनाव के परिणाम के संबंध में केजरीवाल से चर्चा की और साथ ही चुनाव को लेकर अपनी समीक्षा बैठकों के बारे में भी जानकारी दी।

आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद सीएम मान की तरफ से सभी लोकसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों के संबंध में आप प्रमुख को अवगत करवाया गया है। पंजाब में चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं की जो भी राय है, उसे लेकर उन्हें जानकारी दी गई है। बता दें कि पार्टी ने उपचुनाव को लेकर रणनीति बनानी है। सीएम मान ने भी जालंधर में नेताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। बरसट ने कहा कि कैबिनेट में फेरबदल को लेकर चल रही चर्चा सही नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!