Thursday , October 22 2026
Breaking News

गैंगस्टर से समाज सेवक बने लक्खा सिधाना की हुई राजनीति में एंट्री, इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : गैंगस्टर से समाजसेवक बने लक्खा सिधाना की राजनीति में एंट्री हो गई है। वह लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने जा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल (SAD) अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने उन्हें बठिंडा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले SAD अमृतसर 8 उम्मीदवारों के नाम पहले से ही घोषित कर चुकी है। भाना सिद्धू के खिलाफ आम आदमी पार्टी की सरकार के एक्शन में लक्खा सिधाना सिमरनजीत सिंह मान के साथ आए थे। इसके बाद भी उन्हें कई बार सिमरनजीत सिंह मान के साथ देखा गया। लक्खा सिधाना की राजनीति में एंट्री से बठिंडा सीट और रोचक हो गई है। फिलहाल सभी का ध्यान अब शिरोमणि अकाली दल-बादल की तरफ है, कि बठिंडा से वे हरसिमरत बादल के नाम पर क्या निर्णय लेते हैं।

लक्खा सिधाना कॉलेज पढ़ाई के समय यूथ पॉलीटिक्स में एक्टिव हुए थे। लेकिन उसके बाद से जुर्म की दुनिया में चले गए। शुरुआत में उनका नाम मामूली झगड़ों और बूथ कैप्चरिंग आदि में आया था। उन्हें अकाली दल के सिकंदर सिंह मलूका का करीबी कहा जाता था।

पहली बार लक्खा सिधाना 2004 में सलाखों के पीछे गए और 2017 तक कई बार उनकी गिरफ्तारियां हुईं। इस दौरान उन पर हत्या, फिरौती, लड़ाई झगड़े और हत्या का प्रयास के तकरीबन दो दर्जन के करीब मामले दर्ज हुए थे।

किसान आंदोलन में पुन: उभरे सिदाना

लक्खा सिधाना 2020-21 के दौरान किसान आंदोलन में फिर चर्चाओं में आए। 26 जनवरी 2021 को ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में भी उनका नाम आया। लाल किला हिंसा में भी उनकी मौजूदगी रही। वहीं, इस दौरान उन पर भीड़ को उकसाने के भी आरोप लगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!