Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : सिद्धू मूसेवाला की फैमिली भारतीय कानून के दायरे से हुई बाहर, पढ़ें क्या है मामला

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फैमिली को बच्चे के जन्म मामले में राहत मिली है। चरण कौर द्वारा 58 साल की उम्र में IVF के जरिए बच्चे को जन्म देने के मामले की जांच पर सरकार ने रोक लगा दी है। चरण कौर ने बच्चे को जन्म सिर्फ भारत में दिया, जबकि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) का सारा इलाज उन्होंने इंग्लैंड के लंदन से करवाया था। जिसके चलते सरकार द्वारा IVF को लेकर बनाए गए लॉ बच्चे के जन्म पर लागू नहीं होते हैं।

पहले कहा जा रहा था कि सरकार अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। अब कार्रवाई पर भी रोक लग जाएगी। क्योंकि बच्चे की डिलीवरी रोकी नहीं जा सकती थी। ऐसे केस में कोई भी अस्पताल बच्चे की डिलीवरी कर सकता था।

वहीं, इसे लेकर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा- स्वास्थ्य विभाग ने उनसे सिर्फ एक बार पूछताछ की। उसके बाद विभाग ने कोई सवाल नहीं किया। चरण कौर ने बठिंडा के अस्पताल में 17 मार्च को बच्चे को जन्म दिया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!