Wednesday , July 22 2026
Breaking News

केक पर ‘साडा चन्नी जालंधर’ लिखने पर छिड़ा विवाद, पूर्व सीएम चन्नी की दावेदारी पर विधायक चौधरी ने उठाए सवाल, बोले-दो जगह से जमानत जब्त करवा चुके हो…

जालंधर, (PNL) : जालंधर लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम तय माना जा रहा है, लेकिन इससे पहले उनकी विरोधता शुरू हो गई है। जालंधर के पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी के विधायक बेटे नाराज हो गए हैं। उनकी नाराजगी बीते कल चन्नी के बर्थडे पर सामने आई।

मंगलवार को चन्नी के जन्मदिन पर आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली द्वारा उनका केट कटवाया गया। केक पर साड्डा चन्नी जालंधर लिखा हुआ था। इस पर संतोख सिंह चौधरी के बेटे व फिल्लौर हलके से विधायक सरकार बिक्रमजीत सिंह चौधरी भड़क गए।

बिक्रम चौधरी ने कहा कि चन्नी दो सीटों से अपनी जमानत जब्त करवा चुके हैं और अब जालंधर से ट्रायल करना चाह रहे हैं। चन्नी के जालंधर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच ये चौधरी परिवार की पहली प्रतिक्रिया है।

बिक्रम चौधरी ने कहा- मेरी तरफ से चन्नी साहिब को जन्मदिन की बधाई हो। मगर केक पर जालंधर लिखवा लेने से पार्टी टिकट नहीं दे रही। जालंधर में कांग्रेसी लीडरों की कमी नहीं है। कांग्रेस के लिए मेरे पिता चौधरी संतोख सिंह शहीद हुए हैं। जालंधर में भी स्ट्रॉन्ग लीडरशिप मौजूद है।

चन्नी साहिब पहले दो हलकों से तो अपनी जमानत नहीं बचा पाए, अब जालंधर में ट्रायल करना चाह रहे हैं क्या। बिक्रम चौधरी ने कहा- मैं चमकौर साहिब की जनता से अपील करूंगा कि वहां पर चन्नी का केट कटवाएं। कई बार दूर से आया केट रास्ते में ही खट्टा हो जाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!