Wednesday , August 19 2026
Breaking News

सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल को केंद्र सरकार ने दी Y सिक्योरिटी, इतने सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : हाल ही में भाजपा में शामिल हुए जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल को केंद्र सरकार की ओर से Y सुरक्षा प्रदान की गई है। दोनों नेता फिलहाल नई दिल्ली में हैं, लेकिन गृह मंत्रालय ने उनके घर पर सुरक्षाकर्मी भेज दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सुशील रिंकू की सुरक्षा में कुल 18 सुरक्षाकर्मी और विधायक शीतल अंगुराल की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे.

बता दें कि आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद पंजाब सरकार ने रिंकू और अंगुराल की सुरक्षा कम कर दी थी। दोनों नेताओं ने पिछले दिनों मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने यह मुद्दा रखा था, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

बीजेपी में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतले फूंके। इससे दोनों नेताओं के घर की ओर जाने वाली सड़क पर लगे साइनबोर्ड भी टूट गये। इसके बावजूद पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा कम कर दी। पंजाब सरकार के इस कदम के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें वाई सुरक्षा मुहैया कराई है।

क्या होती है Y श्रेणी

Y श्रेणी की सुरक्षा में 1 या 2 कमांडो और पुलिस कर्मियों सहित 8 जवानों का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है। इसमें सुरक्षा के रूप में दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) भी प्रदान किए जाते है। भारत में इस श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले लोगों की संख्या काफी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!