Wednesday , September 9 2026
Breaking News

कनाडा के ओंटारियो में घर के अंदर ‘संदिग्ध’ आग लगने से भारतीय मूल के कपल और उनकी बेटी की मौत, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, (PNL) : कनाडा के ओंटारियो प्रांत में पिछले सप्ताह घर में ‘संदिग्ध’ तौर पर आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. आग में जान गंवाने वालों की पहचान भारतीय मूल के कपल और उनकी बेटी के रूप में हुई है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

एक प्रेस विज्ञप्ति में पील पुलिस ने एक कहा कि सात मार्च को ब्रैम्पटन के बिग स्काई वे और वैन किर्क ड्राइव क्षेत्र में एक घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई थी. आग बुझने के बाद पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां मानव अवशेष बरामद किए गए, लेकिन उस समय मरने वालों की पहचान और संख्या का पता नहीं चल सका था.

पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान शुक्रवार को भारतीय मूल के राजीव वारिकू (51), उनकी पत्नी शिल्पा कोठा (47) और बेटी महक (16) के रूप में हुई है. पुलिस ने बातया कि आग लगने से पहले वह उसी पते पर रहते थे.

सीटीवी समाचार चैनल की रिपोर्ट के मताबिक, पील पुलिस कांस्टेबल टैरिन यंग ने शुक्रवार को कहा कि घर में ‘संदिग्ध’ रूप से ग लगी थी. यंग के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, “मांमले की जांच कर रहे हैं और हम आग की घटना को संदिग्ध मान रहे हैं, क्योंकि ओंटारियो फायर मार्शल ने माना है कि यह आग आकस्मिक नहीं लगी थी.” आग लगने के संभावित कारण के बारे में पूछे जाने पर यंग ने कहा, “इसमें बहुत कुछ नहीं बचा है.”

मृतक परिवार के पड़ोसी केनेथ यूसुफ ने कहा कि परिवार करीब 15 सालों से वहां रह रहा था, और कभी भी उनमें कोई समस्या नहीं देखी गई. पड़ोसी ने बताया कि पिछले हफ्ते धमाके की आवाज सुनने के बाद परिवार के एक सदस्य ने उन्हें आग लगने की खबर दी थी. रिपोर्ट में यूसुफ के हवाले से कहा गया है, “जब हम बाहर आए तो घर में आग लगी हुई थी, यह बहुत दुखद था. कुछ ही घंटों में सब कुछ ढेर हो गया.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!