पंजाब में AAP की सरकार गिराने की हो रही कोशिश, भगवंत मान अकेले डटे हुए हैं, केजरीवाल ने लगाया बड़ा आरोप, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
March 11, 2024
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
मोहाली, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को पंजाब में चुनावी कैंपेन का आगाज कर दिया है। मोहाली में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ‘संसद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान’ (संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान) का नारा दिया गया। सीएम ने नारे में उनका नाम आने पर अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया है।
अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान लोगों को पंजाब के लिए उन्हें 13-0 से जिताने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में AAP सरकार गिराने की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन सीएम भगवंत मान अकेले लड़ रहे हैं। अगर उन्हें जीता देंगे तो सीएम भगवंत मान के लिए ये 13 सीटें 13 हाथ होंगे। फिर पंजाब की खुशहाली को कोई रोक नहीं सकता।
CM भगवंत मान ने कहा- नारे में उनका नाम आने से उनकी जिम्मेदारी अब बढ़ गई है। इस कैंपेन के साथ 2 सालों में AAP सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा भी तैयार किया गया है। इन्हीं के सहारे पार्टी लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश करेगी।
पंजाब सरकार जीरो बिल, घर-घर रोजगार मुहिम, आम आदमी क्लीनिक, हर खेत नहरी पानी व भ्रष्टाचार मुहिम को अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में चुनावी मुहिम में शामिल करेगी। केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के रोके गए रूरल डेवलपमेंट फंड के मामले को भी लोगों के बीच लेकर जाएंगे। इस बार राज्य में चुनावी मुहिम पूरी तरह से सीएम भगवंत मान के हाथ में रहेगी।