Wednesday , September 9 2026
Breaking News

एक क्लिक पर जानें कि अब दिल्ली धरना देने क्यों जा रहे हैं किसान, आज भी ब्यास से 300 ट्रैक्टर-ट्रालियां हुई रवाना, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमृतसार के ब्यास से हजारों की संख्या में किसान अपनी करीब 300 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना हो गए हैं। वह अपने साथ अनाज, पानी, बिस्तर समेत अन्य सामान लेकर निकले हैं। तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट सहित आसपास के किसान भी निकलना शुरू हो गए हैं।

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि हम इस संघर्ष की शुरुआत ब्यास से करेंगे। फतेहगढ़ साहिब में आज रुकेंगे। सभी किसानों को फतेहगढ़ साहिब में इकट्‌ठे होने की कॉल दी गई है। किसान नेताओं की तरफ से चंडीगढ़ में शाम को केंद्रीय मंत्रियों से होने वाली मीटिंग के बाद दिल्ली कूच का फैसला लिया जाएगा।

क्यों लगने जा रहा है धरना, पढें

पंधेर ने साफ किया कि अब क्यों धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगें वही हैं। MSP गारंटी कानून, गन्ने को C200 के साथ जोड़ा जाना चाहिए। 60 साल के व्यक्ति को 10 हजार रुपए प्रति माह दिए जाएं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के किसान को राष्ट्र विरोधी कहा जाता है। हम राष्ट्र विरोधी नहीं हैं, हम इस देश के नागरिक हैं। 75 वर्षों से हमारी मांगें थीं जो नहीं सुनी गईं। हम शांति से आगे बढ़ेंगे और हमारा उद्देश्य है कि सरकार हमारी मांगों को सुने। भारत के हर राज्य से किसान संघर्ष के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा किसान पंजाब, हरियाणा, बिहार, तमिलनाडु, मध्य-प्रदेश और राजस्थान से आ रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!