Wednesday , July 29 2026
Breaking News

जेल से बाहर आया भाना सिद्धू, पंजाब पुलिस को लेकर दिया बड़ा बयान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : जेल में बंद विवादित ब्लॉगर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू सोमवार को जेल से बाहर आ गया है। हाल ही में उसे मोहाली जिला अदालत से राहत मिल गई थी। उसे 50 हजार के निजी बॉन्ड पर जमानत दी गई। जेल से बाहर आने पर भाना सिद्धू ने कहा कि उसे लंबा समय तक बुखार रहा है। उसकी अभी तबीयत खराब है। ठीक होने पर वह अपने गांव में मीडिया से बात करेंगे। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें नंगा करके पुलिस ने पीटा है और ठंडे पानी डाला गया है।

वैसे तो भाना सिद्धू पर लुधियाना और पटियाला में केस दर्ज थे। मोहाली में उस पर एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालक को धमकाने और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। इस मामले में भाना सिद्धू का साथी अमना सिद्धू भी आरोपी है। यह मामला फेज-1 थाना में दर्ज किया गया है।

किंदरबीर सिंह बिदेशा निवासी संगरूर ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी फेज-5 में हाईराइज इमिग्रेशन कंसलटेंट कंपनी है। उन्होंने कई तरह के आरोप लगाए थे। इसके बाद भाना सिद्धू और अमना सिद्धू को IPC की धारा 294 (अश्लील कार्य करने), 387 (जबरदस्ती वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को मृत्यु या घोर आघात के भय में डालना), 506 (धमकाना) की धाराओं में नामजद किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!