Sunday , April 28 2024
Breaking News

इन्हें मिल सकती है पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल की जिम्मेदारी, तीन बार मंत्री और चार बार रह चुके हैं सांसद, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के राज्यपाल पद से बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफा देने के बाद अब हरियाणा के राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय को पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस संबंध में आज या कल किसी भी समय आदेश जारी किए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दत्तात्रेय पंजाब के राज्यपाल के साथ यूटी प्रशासक का प्रभार भी देखेंगे।

बनवारी लाल पुरोहित ने राज्यपाल व प्रशासक के अपने पद से शनिवार को इस्तीफा दिया था। पुरोहित ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजा था। उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताए हैं लेकिन उनके इस्तीफे का कारण मेयर चुनाव के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के साथ काफी समय से जुड़े रहे पुरोहित को अगस्त 2021 को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह दो साल पांच महीने दो दिन पंजाब के राज्यपाल रहे।

तीन बार केंद्र में मंत्री रहे हैं दत्तात्रेय

बंडारू दत्तात्रेय केंद्र सरकार में तीन बार मंत्री और चार बार सांसद रह चुके हैं। उनका जन्म 12 जून 1947 को हैदराबाद में हुआ। उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद से बीएससी की डिग्री हासिल की। वे पहली बार 1991 में 10वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 1998 में वह सिकंदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीते और केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बने।

वर्ष 1999 में हुए मध्यावधि चुनाव में फिर उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता और केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बने। वर्ष 2002 से 2003 तक वह केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रहे और वर्ष 2003 से 2004 तक उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री व गरीबी उन्मूलन (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाला। दत्तात्रेय वर्ष 2014 में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) भी रहे। 2019 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : सीएम के रोड शो के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने फूंकी जान, सैंकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा जालंधर लोकसभा सीट के उम्मीदवार पवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!