Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सोनमर्ग और गुलमर्ग में हुई भारी बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा में तीन दिन धुंध का यलो अलर्ट, पढ़ें मौसम अपडेट

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तर भारत में भीषण सर्दी और कोहरे के बीच सूरज की आंख मिचौली चल रही है। एक दिन चटक धूप खिल रही है तो उसके अगले दिन कोहरा कहर बरपा रहा है। लगभग एक हफ्ते से यह देखने को मिल रहा है। रविवार को दिन में धुंध और कोहरे के बाद सोमवार को चटक धूप खिली।

इससे बर्फीली ठंड से कुछ राहत तो मिली, लेकिन जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से ज्यादातर इलाकों में गलन भरी ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है और 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा से लेकर बिहार तक अगले तीन दिनों तक कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के आसपास के मैदानी इलाकों में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक बारिश की भी संभावना है।

कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में रविवार से बर्फबारी जारी है और सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और सिंथम टॉप जैसे पर्यटन स्थलों पर भारी बर्फबारी हुई। गुरेज के स्की-रिसॉर्ट के साथ ही उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में ऊंची चोटियों पर भी ताजा हिमपात हुआ है। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला और द्रास में भी बर्फबारी हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!