Thursday , July 30 2026
Breaking News

अमेरिका में यूनिवर्सिटी के अंदर मिली भारतीय छात्र की लाश, कल ही छात्र की मां ने बेटे को ढूंढने की अपील की थी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के लापता भारतीय छात्र नील आचार्य का शव यूनिवर्सिटी के परिसर में पाया गया. टिप्पेकेनो काउंटी कोरोनर कार्यालय (Tippecanoe County Coroner’s Office) के अनुसार, अधिकारियों को रविवार सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें कॉलेज में एक शव मिलने की सूचना दी गई थी. मृतक छात्र की पहचान नील आचार्य के रूप में की गई है.

पर्ड्यू विश्वविद्यालय के जॉन मार्टिंसन ऑनर्स कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान और डेटा विज्ञान की पढ़ाई कर रहे नील आचार्य की मां ने अपने बेटे के लापता होने की जानकारी रविवार को सोशल मीडिया पर दी थी. साथ ही अपने बेटे को ढूंढने की अपील भी की थी.

रविवार को, नील की मां गौरी आचार्य ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, “हमारा बेटा नील आचार्य कल 28 जनवरी (12:30 पूर्वाह्न ईएसटी) से लापता है. वह अमेरिका में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है. उसे आखिरी बार उबर ड्राइवर ने देखा था, जिसने उसे पर्ड्यू विश्वविद्यालय में छोड़ा थाय हम उसके बारे में कोई पता लगा रहे हैं यदि आप कुछ जानते हैं तो कृपया हमारी मदद करें.”

शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने उनके पोस्ट का जवाब देते हुए कहा था, “वाणिज्य दूतावास पर्ड्यू विश्वविद्यालय के अधिकारियों और नील के परिवार के साथ भी संपर्क में हैय वाणिज्य दूतावास हर संभव समर्थन और मदद देगा.”

टिप्पेकेनो काउंटी कोरोनर कार्यालय (Tippecanoe County Coroner’s Office) के अनुसार, अधिकारियों को रविवार सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें कॉलेज में एक शव मिलने की सूचना दी गई थी. छात्र की मौत कैसे हुई, इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है.

इस सप्ताह की शुरुआत में, अमेरिका में जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक बेघर नशेड़ी ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र के सिर पर करीब 50 बार हथौड़े से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!