Tuesday , September 8 2026
Breaking News

मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुडी बड़ी ख़बर, पढ़ें

न्यूज़ डेस्क, (PNL): 1993 मुंबई में बम धमाके कराने का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर सामने आई है जिसके चलते उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया में उसे जहर दिए जाने की आशंकाएं जताई गई हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वो 2 दिन से अस्पताल में भर्ती है। उसे टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है जहां केवल उसके परिवार वाले ही जा सकते है।

इतना ही नहीं इस बीच दाऊद की खबर के बाद पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट ठप करने की जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि दाऊद की खबर छिपाने के लिए ये कदम उठाया गया है। हालांकि, कुछ सरकार के कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की वर्चुअल रैली के चलते ये कदम उठाया गया है, ताकि कोई हिंसक घटना न हो। हालांकि इंटरनेट ठप होने की खबर पर पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) का भी कोई रिएक्शन नहीं आया है।

एनआईए के मुताबिक,  दाऊद और उसके करीबी कराची एयरपोर्ट को कंट्रोल करते हैं। पाकिस्‍तान की चर्चित पत्रकार ने कहा कि अचानक से इंटरनेट बंद होने का मतलब है कि पाकिस्‍तान में कुछ छिपाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह बहुत सनसनीखेज न्‍यूज पाकिस्‍तानी सोशल मीडिया में बहुत ज्‍यादा शेयर की जा रही है। दाऊद इब्राहिम पाकिस्‍तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे का ससुर है। उन्‍होंने कहा कि पूरे पाकिस्‍तान में ट्विटर, गूगल, यूट्यूब को बंद कर दिया गया।

पत्रकार ने कहा कि अगर वाकई में दाऊद को जहर दिया गया है तो यह पाकिस्‍तान में एक बड़े आतंकी सरगना का खात्‍मा होगा। पत्रकार ने कहा कि इस खबर में अगर सच्‍चाई नहीं होती तो पूरे इंटरनेट को बंद करने का कोई मतलब समझ नहीं आता।  बता दें कि दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मुंबई में 1993 में बम धमाके कराने के आरोप भी हैं। इसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 700 लोग घायल हुए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!