Monday , August 17 2026
Breaking News

जालंधर पुलिस कमिश्नर इन एक्शन, ट्रैफिक बिगाड़ने के मामले में D-MART के खिलाफ किया केस दर्ज, 21 वनवे जोन किए घोषित, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शहर के नए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा एक्शन मोड पर चल रहे हैं। ट्रैफिक बिगाड़ने के मामले को लेकर सख्त हुई पुलिस ने शहर के बड़े ग्रोसरी स्टोर डीमार्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीमार्ट पर ट्रैफिक बिगाड़ने का आरोप है। इसके अलावा 80 के करीब बिल्डिंगों को ट्रैफिक खराब करने संबंधी नोटिस जारी किया गया है और कुल 6 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कमिश्नर स्वपन शर्मा ने प्रैस कांफ्रेंस करके बताया कि शहर की ट्रैफिक समस्या काफी खराब हो रखी है। बड़े दुकानदार और स्टोर ट्रैफिक को कंट्रोल नहीं करवा रहे, जिस कारण काफी दिक्कत हो रही है। इसी के चलते उनकी तरफ से पहले फेस में 21 वनवे जोन घोषित किए गए हैं, ताकि लोगों को ट्रैफिक से निजात मिल सके। यानि की इस रोड के एक तरफ ही लोग जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि फुटपाथों पर नाजायज कब्जे हो रखे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

21 वनवे जोन

बस्ती अड्डा चौक से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।

जेल चौक से पुरानी सब्जी मंडी तक सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक।

बीएसएफ चौक से कमल पैलेस और कमल पैलेस से कचहरी चौक तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।

कचहरी चौक से टी पॉइंट कांग्रेस भवन तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।

मदन फिल्लौर से रेलवे स्टेशन तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।

अड्डा होशियारपुर से भगत सिंह चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।

रामा मंडी फ्लाईओवर से काकी पिंड चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।

जौहल मार्केट चौक में रेस्टोरेंट व खाने की रेहड़ियों के कारण जाम लगता है। इस कारण शाम 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक।

एपीजे स्कूल के पास सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक और दोपहर 2 बजे से लेकर 3.3.0 बजे तक।

गुरु नानक मिशन चौक से मिल्कबार चौक, डी मार्ट और शॉपिंग माल के पास सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।

बक्शी वर्कशाप से पीपीआर माल तक शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक।

दुल्हन पैलेस से वाइट डायमंड चौक तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।

माता रानी चौक से बबरीक चौक तक सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक।

झंडिया वाला पीर से कार बाजार तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।

गिल गाखल नहर पुली से बस्ती पीरदाद चौक तक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक।

PNB चौक से बस्ती अड्डा चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।

वेरका मिल्क प्लांट से इंडस्ट्रियल एरिया तक सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक और शाम 5 बजे के लेकर रात 8 बजे तक हैवी वाहनों के जाने पर पूर्ण रुप से मनाही। क्योंकि अंडरपास छोटा होने के कारण हर रोज जाम लग रहा है।

Y-पॉइंट भगत सिंह कॉलोनी से संजय गांधी नगर तक सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक।

लम्मा पिंड चौक से इंडस्ट्रियल एरिया तक शाम 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक। क्योंकि इस समय फैक्टरियों में लेबर को छुट्टी होती है और जाम लगता है।

फोकल पॉइंट से इंडस्ट्रियल एरिया अंडरपास तक शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक। क्योंकि ट्रांसपोर्ट नगर से सारी ट्रैफिक निकलती है।

पठानकोट चौक से रेरु चौक चुंगी तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!