Tuesday , September 8 2026
Breaking News

हेल्थ अपडेट : रोजाना सुबह खाली पेट करें ये काम, पास नहीं आएगी कोई भी बीमारी, पढ़ें

हेल्थ डेस्क, (PNL) : ज्यादातर लोग सर्दी के मौसम में गुनगुना पानी पीते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी दिन की शुरुआत ही गुनगुना पानी पीकर करते हैं. आज हम बात करेंगे कि खाली पेट गुनगुना पानी पीने के क्या फायदे होते हैं. यह बात तो किसी से छिपी नहीं है कि जितना अधिक पानी पिएंगे वह उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है. डॉक्टर्स हो या हेल्थ एक्सपर्ट अक्सर यह कहते हैं कि 3-4 लीटर पानी हर रोज पीना चाहिए. अगर आप सुबह की शुरुआत गुनगुना पानी पीकर करेंगे तो यह आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है.

खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे

वजन कम करने के लिए है बेस्ट

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए. गर्म पानी शरीर को डिटॉक्स रखने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म रेट को भी बेहतर बनाता है. रोजाना एक गिलास गुनगुना पानी में शहद डालकर भी पी सकते हैं. इससे आसानी से वजन कम हो जाता है.

बॉडी को डिटॉक्स करें

गुनगुना पानी पीने से शरीर से गंदगी आसानी से निकल जाती है. साथ ही साथ आंत में जमा गंदगी भी निकलाने का काम भी गुनगुना पानी करता है. अगर गुनगुना पानी में नींबू मिलाकर पीते हैं तो यह शरीर से गंदगी निकालने का काम करता है.

कब्ज में राहत

खाली पेट गुनगुना पानी पीने से कब्ज की समस्या से भी निजात मिल जाता है.

सीजनल बीमारियों से बचाव

गर्म पानी पीने से सीजनल फ्लू, खांसी, सर्दी में राहत मिलता है. साथ ही इम्यून सिस्टम भी अच्छा होता है. गुनगुना पानी पीने से सर्दी-खांसी में राहत मिलती है. साथ ही खराश और साइनस जैसी बीमारी में भी राहत मिलती है. इसलिए खाली पेट गर्म पानी पीने के कई सारे फायदे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

पंजाब में सामूहिक छुट्टी पर गए सरकारी कर्मचारी, हड़ताल को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने मुलाजिमों को दी अंतिम चेतावनी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा …

ब्रेकिंग : जालंधर नगर निगम में बड़ा फेरबदल, कमिश्नर संदीप ऋषि का फिर तबादला

जालंधर, (PNL) : जालंधर नगर निगम में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। …

36 हजार फीट की ऊंचाई पर खत्म होने लगा तेल, इंजन बंद… 50 मिनट में ही AI एक्सप्रेस विमान को लौटना पड़ा

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के एक और विमान में उड़ान के दौरान खराबी …

हल्द्वानी विवाद पर पंजाब कांग्रेस सड़कों पर, जालंधर धरने में BJP पर जमकर बरसे चन्नी-परगट

जालंधर, (PNL) : हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच शुद्धिकरण के विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!