Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में बड़ी वारदात, बेटी का रिश्ता मांगने आया था युवक, मां ने किया इंकार तो गोली मारकर कर दी हत्या, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर के सठियाला गांव में एक युवक ने 55 वर्षीय महिला की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला की बेटी के साथ शादी करना चाहता था, लेकिन महिला परमजीत कौर अपनी बेटी से इस रिश्ते के लिए सहमत नहीं थी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को सठियाला गांव निवासी अमरजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर (55) के घर में गांव का ही एक युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र सुखविंदर सिंह आया और उससे उसकी बेटी का रिश्ता मांगने लगा। परमजीत कौर इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। इन्कार करने पर युवक को गुस्सा आ गया और उसने महिला को गोली मार दी और फरार हो गया।

डीएसपी बाबा बकाला सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!