Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल का गुस्सा फूंटा, LIVE होकर कही कुर्सी छोड़ने की बात, बोले-अब तो हद हो गई…

जालंधर, (PNL) : वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल का गुस्सा फूंट गया है। शीतल ने फेसबुक पर LIVE होकर बिना नाम लिए एक नेता पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। साथ ही जरुरत पड़ने पर अपनी कुर्सी छोड़ने की बात तक कह दी। दरअसल कल जालंधर पुलिस ने आप नेता मुकेश सेठी को कांग्रेसी नेता पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया है। सेठी शीतल का करीबी है। इस बात से गुस्साकर शीतल आज सोशल मीडिया पर लाइव हो गए।

अंगुराल ने कहा कि उन्होंने लोकसभा सीट जीतने के लिए सभी गिले-शिकवे दूर कर सांसद चुनाव का समर्थन किया लेकिन वह उनके करीबी लोगों को निशाना बना रहे हैं। वीडियो में अंगुरल ने बिना किसी का नाम लिए जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि पहले भी पार्टी के कई नेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। मेरे रिश्तेदारों पर केस दर्ज कराया गया था लेकिन तब मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन अब मुकेश सेठी को गलत केस में फंसा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जो भी उनको फेसबुक पर मैसेज करता है या उनके दफ्तर आता है, उक्त नेता को वो चीज बर्दाश्त नहीं है। वह सभी पर केस दर्ज करने की धमकी देता है। अब तो हद हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं पर ही केस दर्ज करवाने शुरू कर दिए गए है, जो कभी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ये वीडियो उनको चेतावनी है। अगर वे नहीं सुधरे तो ये बात अब दूर तक जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!