Tuesday , September 8 2026
Breaking News

सुखबीर के ‘पागल’ वाले बयान पर सीएम भगवंत मान का पलटवार, बोले- मैं यहाँ ‘लूटने’ नहीं, पंजाब की ‘सेवा’ करने आया हूं…

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की तरफ से उनके विरुद्ध की गैर-संसदीय टिप्पणी का सख़्त नोटिस लेते हुए कहा कि उनके लिए बढ़ रहे जनसमर्थन से दुखी हो कर अकाली दल के प्रमुख अपना मानसिक संतुलन खो चुके है।

यहाँ जारी बयान में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नकारे नेताओं, जिनको कुछ भी कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने पंजाब को अपनी जागीर समझ कर राज्य को बेरहमी के साथ लूटा। भगवंत मान ने कहा कि इससे नाराज़ हो कर राज्य के बुद्धिमान लोगों ने इन नेताओं को बुरी तरह हरा कर अपनी सरकार चुनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इन नेताओं को यह बात हज़म नहीं हो रही कि आम आदमी की सरकार राज्य और इसके लोगों की सेवा के लिए अथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे निराश हो कर इन नेताओं ने ऐसी भद्दी भाषा का प्रयोग करके नैतिकता का पल्ला छोड़ कर हमले करने शुरू कर दिए है। भगवंत मान ने कहा कि इन नेताओं को राज्य की जनता सबक सिखा कर इनको उनकी ज़ुबान में जवाब देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ठीक है कि वह पागल है परन्तु कम से- कम वह जनतक दौलत को नहीं लूट रहे, जैसे कि सुखबीर और उसकी जुंडली ने अपनी सरकार के दौरान किया था। उन्होंने कहा कि यह लोग जन- जीवन में बहुत निचले गिरते जा रहे है परन्तु आने वाले समय में लोग इनको मुँह तोड जवाब ज़रूर देंगे। भगवंत मान ने कहा कि इन लोगों ने पंजाब और इसके लोगों के साथ न माफी योग्य गुनाह किए है और राज्य के लोग इनको कभी भी माफ नहीं करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!