Friday , March 31 2023
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतपाल सिंह के काफिले के पीछे लगी पंजाब पुलिस, हो सकती है गिरफ्तारी, पुलिस ने साथी हिरासत में लिए

Spread the News

मोगा/जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। अजनाला हिंसा के बाद निशाने पर आए वारिस पंजाब दे संगठन के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस बड़ा एक्शन करने जा रही है। पुलिस अमृतपाल सिंह के काफिले का पीछा कर रही है। ये पीछा जालंधर जिले के शाहकोट-मलसियां रोड पर हो रहा है। कहा जा रहा है कि तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियां अमृतपाल का पीछा कर रही हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि मोगा पुलिस ने अमृतपाल के छह साथियों को हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!