पंजाब विधानसभा सेशन : राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का अभिभाषण शुरू होते ही कांग्रेस ने किया हंगामा, सदन से किया वॉकआउट, पढ़ें क्यों
Punjab News Live -PNL
March 3, 2023
चंडीगढ़, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सरकार के प्रस्तावित कार्यों की भी जानकारी दी। अभिभाषण के दौरान ‘मेरी सरकार’ शब्द इस्तेमाल करने पर कांग्रेस ने हंगामा किया। इसके बाद कांग्रेसी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। वहीं राज्यपाल ने प्रिंसिपल के सिंगापुर जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है मेरे सवालों का सरकार जवाब देगी।मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच चल रही तनातनी के बीच सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष ने सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।