Wednesday , October 21 2026
Breaking News

मकर सक्रांति पर बैंक खुलेंगे या नहीं, जानें किस-किस राज्य में होगी छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) :भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से महीने की शुरुआत में कैलेंडर जारी करके बैंक की छुट्टियों का ऐलान किया जाता है। नया साल 2025 शुरू होते ही जनवरी महीने की छुट्टियों का कैलेंडर भी आ गया था, जिसके अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर देश में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन पूरे देश में नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों में और शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसलिए बैंकों में ऑफिशियल काम नहीं होंगे, लेकिन अगर आपको कैश चाहिए या कोई ट्रांजेक्शन करनी हो तो बैंक की ऑनलाइन सर्विस, UPI और ATM सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए जानते हैं कि RBI कैलेंडर के अनुसार, 14 जनवरी को किस-किस राज्य में बैंक की छुट्टी रहेगी?

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

MINT की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों पर 14 जनवरी को मकर संक्रांति, उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, माघे संक्रांति, माघ बिहू, हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे, लेकिन बैंक सिर्फ अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ईटानगर, कानपुर और लखनऊ में बंद रहेंगे। मकर संक्रांति का त्योहार पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है।  14 जनवरी को ही उत्तरायण का उत्सव गुजरात में मनाया जाता है। पोंगल दक्षिण भारत खासकर तमिलनाडु में मनाया जाने वाला 4 दिवसीय फसल उत्सव है। माघे संक्रांति सिक्किम और नेपाल में मनाई जाती है। असम का फसल उत्सव माघ बिहू कहलाता है। 14 जनवरी को ही हजरत अली का जन्मदिन है।

कई राज्यों में 4-5 दिन की छुट्टी

रिपोर्ट के अनुसार, बैंकों के अलावा 14 जनवरी को राज्यों में 4 से 5 दिन सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा। स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। किसी राज्य में 4 दिन तो किसी राज्य में 5 दिन की छुट्टी है। रविवार और दूसरे शनिवार का अवकाश भी है। दक्षिण भारत में 7 दिन का अवकाश लोग ले सकेंगे। 11 जनवरी को दूसरे शनिवार पर बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे। मिशनरी डे/इमोइनु इरतपा पर आइजोल और इंफाल में छुट्टी होगी। 12 जनवरी को रविवार की छुट्टी है। 13 जनवरी को लोहड़ी पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में छुट्टी है। तेलंगाना में 13 से 17 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। 11 जनवरी को दूसरे शनिवार, 12 जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा। 13 जनवरी को अतिरिक्त अवकाश लोग ले सकते हैं। तमिलनाडु में पोंगल मनाा जाता है तो 14 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 15 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस, 16 जनवरी को उझावर थिरुनल के मौके पर अवकाश रहेगा। 17 जनवरी को अतिरिक्त अवकाश मिल सकता है। 18 और 19 जनवरी को शनिवार-रविवार की छुट्टी रह सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!