Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर के चौधरी परिवार का बीजेपी से हुआ मोह भंग, कांग्रेस के मंच पर बैठे दिखे विक्रमजीत सिंह चौधरी, देखें

जालंधर, (PNL) : 2024 के लोकसभा चुनाव दौरान टिकट कटने से नाराज चल रहे चौधरी परिवार का बीजेपी से मोह भंग हो गया है। फिल्लौर हलके से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी आज लुधियाना में उप-चुनाव दौरान कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशू के हक में चल रहे प्रचार दौरान कांग्रेसियों के साथ मंच पर बैठे दिखे। इससे सियासी गलियारों में हलचल सी पैदा हो गई है।

संतोख चौधरी के बेटे और विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी 2022 में कांग्रेस के टिकट पर ही फिल्लौर से विधायक चुने गए थे। लेकिन 2024 में लोकसभा चुनावों में टिकट बंटवारे के बाद चौधरी परिवार ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी। चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर भाजपा में चली गई थी और विक्रम ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी, लेकिन उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ी थी।

अब जब मन-मुटाव कम हुए तो अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से बातचीत के बाद विधायक विक्रमजीत पुनः पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार हैं। इस फैसले को लुधियाना उप चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक अहम बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है।

चौधरी परिवार दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क मे है। इसकी औपचारिक घोषणा अगले 2-3 दिनों में होने की संभावना है। पंजाब के एक बड़े परिवार की वापसी से कांग्रेस एक संकेत देना चाहती है कि रुठों को मनाया जा रहा है और लुधियाना चुनाव में भी कांग्रेस आशू एक साथ एक मंच पर आकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और अकाली दल को कड़ी टक्कर दे सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!