Tuesday , August 11 2026
Breaking News

कपूरथला में पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश, पढ़ें

कपूरथला, (PNL) : पंजाब के कपूरथला में गोइंदवाल साहिब रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल भरवाने आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी कुलवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव खीरावाली के पास स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात करीब साढ़े नौ बजे तीन नकाबपोश बाइक सवार आए। पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी पंप कर्मचारी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कुलवंत सिंह मौके पर पहुंच गए। बदमाशों में से एक के पास दातर और दूसरे के पास पिस्टल थी। पिस्टल धारी बदमाश ने कुलवंत सिंह पर गोली चला दी, जिसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

लुधियाना अस्पताल में हुई मौत

गंभीर रूप से घायल कुलवंत सिंह को पहले जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!