Tuesday , August 11 2026
Breaking News

पंजाब के मंत्री ने दिल्ली के तुगलक रोड थाना के बाहर किया हंगामा, पुलिस बोली-आप मंत्री पंजाब के हो दिल्ली के नहीं

नई दिल्ली, (PNL) : पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बीती रात दिल्ली के तुगलक रोड थाना के बाहर AAP वर्करों के साथ दिल्ली पुलिस के खिलाफ हंगामा कर रोष जाहिर किया। उनका आरोप था कि दिल्ली में भाजपा शराब और पैसे बांट रही है। इस संबंध में जब पुलिस को AAP वर्करों ने शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा AAP वर्करों और कुछ पत्रकारों को थाने में बंद कर दिया।

अमन अरोड़ा ने थाना के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ बहसबाजी की वीडियो भी फेसबुक शेयर की है। वीडियो में अमन अरोड़ा को थाने में पुलिस कर्मी घुसने नहीं दे रहे थे। अरोड़ा के एक साथी ने पुलिस कर्मी से कहा भी कि वह पंजाब के मंत्री है तो पुलिस कर्मी ने सख्त लहजे में जवाब दिया कि मंत्री पंजाब के है दिल्ली के नहीं। अमन अरोड़ा और तुगलक रोड थाना में रात 2 बजे यह बहसबाजी हुई जिसकी वीडियो आज पूरे पंजाब भर में खूब वायरल हो रही है।

जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि रात 2 बजे थाना में इसलिए आना पड़ा कि दिल्ली पुलिस AAP वर्करों के साथ धक्केशाही कर रही है। भाजपा के उन लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है जो शराब और पैसे बांट रहे थे। अमन ने कहा कि मेरे साथ आज कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर, शैरी कलसी आदि सभी मौजूद है। दिल्ली में आज थानों में इंसाफ नहीं मिल रहा। AAP वर्करों से हमें मिलने तक नहीं दिया जा रहा। दिल्ली पुलिस से निवेदन है कि वर्दी की इज्जत रखे, भाजपा के इशारे पर काम न करें। पुलिस की धक्केशाही का AAP डटकर विरोध करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!