Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर : शादी का झांसा देकर तांत्रिक ने ठगे हजारों, मांगने पर दी मारने की धमकी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के रैनक बाजार में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब शादी न होने से परेशान एक व्यक्ति ने एक तांत्रिक पर ठगी का आरोप लगाया। पीड़ित ने तांत्रिक पर शादी के टोटकों के नाम पर पैसे ऐंठने और बाद में धमकी देने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति अपनी शादी को लेकर लंबे समय से चिंतित था। इसी दौरान उसकी मुलाकात रैनक बाजार में बैठे एक तांत्रिक से हुई। तांत्रिक ने उसे विश्वास दिलाया कि वह विशेष उपाय और पूजा-पाठ करके उसकी शादी जल्द करवा सकता है।

तांत्रिक की बातों पर विश्वास करते हुए, पीड़ित ने पहले 4900 रुपए का पूजा का सामान खरीदा। इसके बाद, तांत्रिक ने अलग-अलग बहानों से पीड़ित से अपने खाते में 14000 रुपए और डलवा लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब तांत्रिक द्वारा न तो कोई उपाय किया गया और न ही शादी से जुड़ा कोई समाधान निकला, तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे।तांत्रिक ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि पैसे वापस नहीं मिलेंगे, जो करना है कर लो। तांत्रिक के इस रवैये से परेशान होकर पीड़ित ने अपने दोस्तों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को पूरे मामले की जानकारी दी।

कई सामाजिक संस्थाओं के लोग मौके पर पहुंचेइसके बाद कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को इकट्ठा होते देख तांत्रिक घबरा गया और बाजार में माहौल गरमा गया। स्थिति को देखते हुए, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम रैनक बाजार पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में तांत्रिक ने अपना पक्ष सामने नहीं रखा।थाना चार के जांच अधिकारी सुखवंत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उनकी टीम मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!