Monday , November 23 2026
Breaking News

पंजाब में जमीन खोजने के लिए थाम रहे एक-दूसरे का हाथ… BJP-अकाली गठबंधन की चर्चा पर बोले सचिन पायलट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों, संभावित राजनीतिक गठबंधनों और राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखे हमले किए. साथ ही कांग्रेस पार्टी की चुनावी तैयारियों का ब्यौरा भी साझा किया.

BJP और अकाली दल के दोबारा साथ आने की चर्चाओं पर सचिन पायलट ने इसे अवसरवादिता करार दिया. उन्होंने कहा कि जब दोनों दलों का गठबंधन टूटा था, तब बीजेपी ने अकाली दल के खिलाफ कई गंभीर बातें कही थीं. पायलट ने सवाल उठाया कि क्या वे सभी कारण अब खत्म हो गए हैं, जिनकी वजह से यह गठबंधन टूटा था?

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार-पांच सालों तक दोनों दल अलग-अलग रहे और तीन कृषि कानूनों, किसान आंदोलन में गई जानों तथा नशे के मुद्दे पर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहे. पायलट के अनुसार, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने के बाद अब दोनों दल पंजाब में अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए चुनाव से ठीक पहले मजबूरन एक-दूसरे का दामन थाम रहे हैं.

 

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि राज्य में सरकार का पूरा इकबाल खत्म हो चुका है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि पंजाब एक बेहद संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है, जहां एक जिम्मेदार और गंभीर सरकार की आवश्यकता है. पायलट ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पिछले वर्षों में गंभीर मुद्दों पर ठोस कार्रवाई करने के बजाय केवल चुटकुले सुनाने और हंसी-मजाक करने में समय बिताया है.

उन्होंने यह भी कहा कि जब आम आदमी पार्टी के खुद के विधायकों और सांसदों का ही अपनी पार्टी से विश्वास उठ चुका है, तो आम जनता उन पर कैसे भरोसा करेगी. पायलट ने दावा किया कि राज्य में जनता को एक बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था केवल कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है.

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि राज्य में सरकार का पूरा इकबाल खत्म हो चुका है और  जनता बदलाव का मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि पंजाब एक बेहद संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है, जहां एक जिम्मेदार और गंभीर सरकार की आवश्यकता है. पायलट ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पिछले वर्षों में गंभीर मुद्दों पर ठोस कार्रवाई करने के बजाय केवल चुटकुले सुनाने और हंसी-मजाक करने में समय बिताया है.

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां पिछले 10 सालों से बीजेपी की सरकार है, लेकिन लोकसभा चुनाव में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा. पायलट ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे, जल्द ही सीटों का बंटवारा तय होगा और वहां गठबंधन की सरकार बनेगी.

पार्टी की चुनावी तैयारियों और टिकट वितरण पर जानकारी देते हुए सचिन पायलट ने बताया कि प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक होने जा रही है और स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन हो चुका है. जल्द ही पार्टी मुख्यालय में बैठक कर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा. प्रत्येक सीट पर कई दावेदारों के होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, इसलिए दावेदारों की संख्या अधिक है.

हालांकि, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने यह भी स्पष्ट किया कि टिकट केवल मेरिट, जनता के फीडबैक और जीतने की क्षमता रखने वाले योग्य उम्मीदवार को ही दिया जाएगा, जिसके बाद पूरा कांग्रेस परिवार एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा.

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित ऐतिहासिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 43वें …

2027 चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, BSP नए गठबंधन की तैयारी में!

न्यूज डेस्क, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी …

जालंधर में दबंग ACP की हुई फिर वापसी, प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित ओंकार बराड़ कई थानों में दिखा चुके हैं अपना दम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर में पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। …

2027 चुनाव की तैयारी! मोहिंदर भगत ने नए पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ, जुटे AAP नेता और कार्यकर्ता

जालंधर, (PNL) : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी …

आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले महाराज कृष्ण खन्ना के नाम हुई सड़क, जालंधर में लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का बदला नाम

जालंधर, (PNL) : स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र निर्माता एवं समर्पित समाजसेवी स्वर्गीय महाराज कृष्ण खन्ना के …

पंजाब में DSP रैंक के 274 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

DSP की ट्रांसफर लिस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 DSPs …

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर जालंधर में आयोजित नगर कीर्तन 

जालंधर , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर …

चीनी सस्ती होने का नाम नहीं ले रही, कई शहरों में 60 से 70 रुपए किलो पहुंचा भाव

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी की सुबह की चाय से लेकर घर के हर …

परविंदर झोटे के पिता अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने जेल में बंद सभी सिंहों की रिहाई की मांग की

अमृतसर , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर …

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर खुरालगढ़ साहिब में तैयारियां तेज, 4 दिसंबर को पहुंचेंगे CM मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब …

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अमेरिकी अदालत का कड़ा फैसला

न्यूयॉर्क, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रचने …

ग्रीस में जालंधर के दो सगे भाइयों का कत्ल, मारने वाला रिश्तेदारी में लगता था मामा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : विदेश जाकर परिवार की आर्थिक हालत सुधारने का सपना देखने वाले जालंधर …

पंजाब में ठंड का कहर शुरू, 26 नवंबर तक बारिश होने की संभावना

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बता दें कि …

800 पुलिसकर्मियों के पहरे में अमृतपाल सिंह, जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमृतसर, (PNL) : खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल …

ASI इकबाल सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज़ीरकपुर होटल में आरोपियों का Encounter

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जीरकपुर स्थित केएमजी होटल में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!