Wednesday , September 9 2026
Breaking News

होशियारपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट, आग के गोले में तब्दील हुआ गांव, दो की मौत, 100 से अधिक लोग झुलसे

होशियारपुर, (PNL) : होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर स्थित गांव मंडियाला के पास शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे किसी वाहन की टक्कर से एलपीजी से भरा टैंकर पलट गया। इससे टैंकर में भरी गैस से धमाका हुआ और पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया। दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग झुलस गए। घटना स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर गैस प्लांट है। गनीमत रही कि गैस का रिसाव वहां तक नहीं पहुंचा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जहां ट्रैफिक को वहीं रोक दिया और गांव में घरों में लगी आग की चपेट में आए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। हादसे में झुलसे प्रत्यक्षदर्शी गुरमुख सिंह ने बताया कि यह हादसा टैंकर के किसी वाहन से टकराने के बाद पलट जाने से हुआ। टैंकर के पलटते ही इसमें धमाका हुआ तो लोगों ने समझा कि कोई बम धमाका हुआ है।

पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया

लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते गैंस टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। जैसे ही गैस ने पूरे गांव को अपनी चपेट में लिया तो किसी घर की जल रही आग से पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया। एहतियात के तौर पर होशियारपुर जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। झुलसे लोगों को सरकारी अस्पताल लाया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!