Sunday , October 4 2026
Breaking News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : मैड संधू की हत्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर रंजीत एवेन्यू स्थित स्टारबक्स रेस्टोरेंट से ही मैड संधू का पीछा कर रहे थे। सी.एम. भगवंत मान के अमृतसर में होने के कारण शहर में जगह-जगह पुलिस नाके लगे हुए थे। इस कारण आरोपियों को स्टारबक्स के बाहर मैड संधू पर गोली चलाने का मौका नहीं मिला। यहां से मैड संधू वॉशिंग सेंटर पर कार धुलवाने के लिए पहुंचा जहां मौका मिलते ही आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा स्टारबक्स रेस्टोरेंट की वीडियो फुटेज कब्जे में ले ली गई है।

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की सरेआम गोली मार कर की गई हत्या के सनसनीखेज मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल खुद एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल और आसपास के इलाकों का दौरा किया और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और पूरी घटना की जानकारी सांझा की।

पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल ने बताया कि मृतक मैड संधू पास के जिले का रहने वाला था और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर था। घटना वाले दिन वह लोहारका रोड पर एक वॉशिंग स्टेशन पर अपनी कार धुलवाने आया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर लगातार उसका पीछा और उसकी रेकी कर रहे थे। इसके बाद मौका मिलते ही हमलावर लोहारका रोड पर वॉशिंग स्टेशन के पास अंधाधुंध फायरिंग करके घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम को कई ठोस सुराग और अहम सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि घटना को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे कौन है यह तस्वीर पुलिस जांच में काफी हद तक साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu को मारी गोलियां, हालत गंभीर

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू पर जानलेवा हमला …

हॉकी फाइनल में टीम इंडिया की जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है; भारतीय हॉकी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है” : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में मलेशिया पर भारत की …

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां गोल्ड मेडल, हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। …

कांग्रेस MLA बोले- परगट सिंह से पार्टी मजबूत होगी:2027 में सरकार का गठन सुनिश्चित होगा; राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे को कहा धन्यवाद

  जालंधर , (PNL) : आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने एस. परगट सिंह …

होर्मुज में कच्चा तेल ले जा रहे टैंकर पर हमला, 5 भारतीयों को बचाया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर …

Abhishek Sharma ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका सबसे तेज अर्धशतक, मारे 7 छक्के

  स्पोर्ट्स  , (PNL) :  पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में अभिषेक शर्मा ने कहर …

लुधियाना में i-20 कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद खंभे से टकराई कार

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर …

नकोदर में टेंट हाउस के बाहर से बोलेरो चोरी:शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों से लोगों में रोष, गश्त बढ़ाने की मांग

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर शहर के मुख्य शंकर चौक बाईपास पर स्थित सिडाना …

लुधियाना में युवक की किरच मारकर हत्या:पेट की अंतड़ियां बाहर आईं, खाना लेने घर से निकला था; 2 बच्चों का पिता

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना के साहनेवाल में रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियार …

चंडीगढ़ कोर्ट बोला- एक गलती से कोई आदतन अपराधी नहीं:6 साल का रिकॉर्ड गिनाया; जेल वाली अवधि पूरी सजा, हेरोइन बरामदगी मामले में राहत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में हेरोइन बरामदगी मामले में दोषी ठहराए गए युवक को NDPS …

जालंधर में घर से ₹1.5 लाख कैश और सोना चोरी:अलमारियों के ताले तोड़े, गद्दे-ड्रेसिंग टेबल भी खंगाली; वृंदावन दर्शन को गया था परिवार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के उदय नगर में चोरों ने ऐसे घर को निशाना बनाया, …

LPU हिंसा- जेम्स दहिया का VIDEO आया सामने:हिंसा में सिगरेट का धुआं उड़ाता दिख रहा, बोला-जो कुछ किया निस्वार्थ भाव से किया है

 जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में गिरफ्तार जेम्स दहिया …

बड़ी खबर : परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जालंधर कैंट से हैं विधायक

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच …

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में हंगामे के 2 साजिशकर्ता अरेस्ट:सोशल मीडिया पर छात्रों को उकसाया; DSP बोले-आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

पटियाला , (PNL) : पटियाला पुलिस ने राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी में 25 और 26 …

सिख जत्थेबंदियों ने SGPC प्रधान का इस्तीफा मांगा:चावला रेप मामले में जालंधर में की प्रेसवार्ता; कहा-18 अक्टूबर को अकाल तख्त को मांगपत्र देंगे

जालंधर , (PNL) : श्री आनंदपुर साहिब से एसजीपीसी के पूर्व सदस्य और शिरोमणि अकाली दल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!