Thursday , August 20 2026
Breaking News

बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन होना जरुरी, पंजाब बीजेपी के प्रधान सुनील जाखड़ का बड़ा बयान, राजा वड़िंग बोले-पहले गठबंधन तोड़ा क्यों था

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एक बार फिर भाजपा-अकाली दल गठबंधन को जरूरी बताया है। मीडिया को इंटरव्यू देते हुए सुनील जाखड़ ने एक बार फिर दोनों दलों के बीच गठबंधन की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर ऐसे हालात बन रहे हैं, जैसे 1996 में थे। सांप्रदायिक सौहार्द और शांति के लिए गठबंधन किया था। आज भी वही जरूरत है, दोनों दल एक साथ आएं।

जाखड़ ने कहा कि पार्टी को पंजाब में सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि लोगों का भरोसा जीतना चाहिए। पंजाब सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यहां के लोग अपने सम्मान और संस्कृति को बहुत महत्व देते हैं। ‘पगड़ी’ और ‘दस्तार’ यहां सिर्फ पहनावा नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पंजाब का आत्मसम्मान और विरोध का स्वभाव गुरु गोबिंद सिंह जी की उस सीख से जुड़ा है, जिसमें अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ खड़े होने की बात कही गई है। भले ही बीजेपी ने अतीत में पंजाब के साथ कुछ गलत नहीं किया, लेकिन आज केंद्र में सत्ता में होने के कारण लोगों की नाराजगी का सामना उसी को करना पड़ रहा है।

लेकिन जाखड़ के इस बयान पर कांग्रेस ने तंज कसा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजावडिंग ने कहा कि वे तो कई सालों से बोल रहे हैं। जाखड़ फ्यूडल माइंडिड हैं। अगर दोबारा से जोड़ना था तो पहले तोड़ा ही क्यों। दरअसल, इन्हें पहले लगा कि राज्य में अकेले सरकार बना लेंगे। लेकिन अब तो अपनी जमीन भी छिनती जा रही है। लुधियाना वेस्ट में 45 हजार से 22 हजार पर आकर सिमट गए। कार्पोरेशन भी हाथ से गए। अब सोचा कि अकाली दल से हाथ मिला लो, लेकिन वे तो पहले से ही खत्म हुआ पड़ा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!