Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में महज ₹500 के लिए परिवार को पीटा:तीन-चार युवकों ने किया जानलेवा हमला, एक्टिवा तोड़ी; पैसे छीनकर हुए फरार

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर में 500 रुपए के लेन-देन को लेकर कुछ युवकों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि उनकी एक्टिवा स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार से कुछ पैसे भी छीन लिए गए। न्याय की गुहार लगाते हुए वे जालंधर के थाना नंबर 13 पहुंचे और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि आरोपी पक्ष के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि आरोपी पैसे डायरी या खाते में दर्ज होने की बात कर रहे थे, जबकि मामला केवल लगभग 500 रुपए का था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित।

तीन-चार युवकों ने किया हमला

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी सास के साथ कहीं जा रहे थे, तभी अचानक तीन-चार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उनका कहना है कि वे रोजी-रोटी के लिए मेहनत-मजदूरी करते हैं, लेकिन आरोपियों ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया।

महिला के साथ बदसलूकी, गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बहू और सास के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस दौरान उनकी एक्टिवा स्कूटी को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद से पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है।

पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने अचानक उन पर हमला किया, उनकी स्कूटी तोड़ दी और महिलाओं के साथ बदसलूकी की। इस दौरान उनके पास मौजूद नकदी भी छीन ली गई। इस घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार जालंधर के थाना नंबर 3 में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। उनके पास आरोपियों के मोबाइल नंबर और अन्य सबूत भी मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ हजार रुपए के लेन-देन को लेकर इस तरह का जानलेवा हमला बेहद निंदनीय है और वे आरोपियों को सलाखों के पीछे देखना चाहते हैं। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनने और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!