Wednesday , October 21 2026
Breaking News

लैंड पूलिंग स्कीम का विरोध कर रहे विपक्षी नेताओं पर बरसे सीएम भगवंत मान, बोले-इस स्कीम से होगा किसानों का बड़ा फायदा, पढ़ें

धूरी, (PNL) : नई और प्रगतिशील लैंड पूलिंग स्कीम को किसान हितैषी और विकासोन्मुखी घोषित करते हुए पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के लोगों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण स्कीम के बारे में विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार से सावधान रहें। धूरी विधानसभा क्षेत्र के 70 गांवों को विकास कार्यों के लिए 31.30 करोड़ रुपए की ग्रांट बांटने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि वे केवल अपने राजनीतिक हितों के लिए इस स्कीम के बारे में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नई और प्रगतिशील लैंड पूलिंग स्कीम के तहत राज्य में जमीन जबरन अधिग्रहित नहीं की जाएगी और इससे राज्य के किसानों को बड़ा लाभ होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कई मुद्दों पर पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपने वाले ऐसे नेताओं के संदिग्ध चरित्र के बारे में पंजाब के लोग अच्छी तरह जानते हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि इस लैंड पूलिंग स्कीम का उद्देश्य किसानों के लिए स्थायी आय के स्रोत पैदा करके उन्हें राज्य की प्रगति और समृद्धि में सक्रिय भागीदार बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में जमीन जबरन अधिग्रहित नहीं की जाएगी और जो किसान सहमति देंगे, केवल उनकी जमीन ही इस नीति के तहत ली जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नीति के तहत किसानों को आवासीय और वाणिज्यिक प्लांट मिलेंगे।

मुख्य मंत्री ने कहा कि इस लैंड पूलिंग स्कीम के तहत बनने वाली योजनाबद्ध कॉलोनियों में वाणिज्यिक संपत्ति किसानों के लिए आय का स्थायी स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस नई लैंड पूलिंग स्कीम का उद्देश्य राज्य की समग्र प्रगति को गति देना है। उन्होंने कहा कि यह स्कीम राज्य के समग्र विकास को बढ़ावा देकर हर आम आदमी को लाभ पहुंचाएगी। भगवंत सिंह मान ने आश्वासन दिया कि जमीन जबरन अधिग्रहित नहीं होगी और अधिग्रहित जमीन पर समग्र विकास पारदर्शी और कानून के अनुसार होगा।

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ स्कीम को राज्य के माथे पर लगे दाग को धोने के लिए प्रेरक के रूप में कार्य करने की उम्मीद जताते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के तहत राज्य सरकार ने पहले ही नशे की सप्लाई की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि इस घृणित कारोबार में शामिल बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे डाला गया है और लोग नाभा जेल जाकर इनका हाल देख सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ यह मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक राज्य से इस खतरे का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।

मुख्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए पंचायतों को मिले धन का उपयोग सोच-समझकर किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की भलाई और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए धन जारी करने की कभी परवाह नहीं की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गांवों के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के समय धन केवल कागजों में दिया जाता था, जिसके कारण काम भी केवल कागजों में ही होते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब धूरी क्षेत्र के सभी गांवों को आदर्श गांवों के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने पंचायतों से कहा कि वे गांवों के विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यों की नियमित निगरानी करें।

मुख्य मंत्री ने कहा कि यह राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह लोगों की भलाई सुनिश्चित करे और गांवों के विकास को गति दे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब की पांच नदियों की धरती में भूजल बचाने और दूरदराज के गांवों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से अब तक राज्य में 15,947 खालों और कस्सियों को पुनर्जनन किया है, जिससे दूर-दराज के टेल क्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों तक नहरी पानी पहुंचा है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है और 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं और अब तक तीन करोड़ से अधिक मरीज अपना इलाज करा चुके हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी तरह राज्य सरकार ने पूरी तरह मेरिट के आधार पर 55 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब में अब तक 18 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं, जिससे रोजाना आम लोगों के लगभग 64 लाख रुपए की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि हाइवे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए पंजाब ने देश में अपनी तरह की पहली ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ शुरू की है और यह गर्व की बात है कि इसके शुरू होने के बाद सड़क हादसों में मृत्यु दर में 48 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस फोर्स के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों को भर्ती किया गया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। फोर्स को आधुनिक सुविधाओं से लैस 144 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि यह फोर्स प्रभावी ढंग से काम कर रही है और कई राज्यों तथा केंद्र सरकार ने भी इस पहल की सराहना की है। एक अन्य बड़ी जनकल्याणकारी पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 2 अक्टूबर से देश में अपनी तरह की पहली ‘मुख्य मंत्री सेहत योजना’ शुरू करेगी, जिसके तहत पंजाब के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक का नकद रहित इलाज उपलब्ध होगा। भगवंत सिंह मान ने गर्व के साथ कहा कि पंजाब भारत का पहला ऐसा राज्य है, जो इतने बड़े स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल बीमा शुरू करेगा, जिससे लोगों का वित्तीय बोझ कम होने के साथ-साथ उनकी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित होगी।

मुख्य मंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को एकसमान स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे और कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘पशुओं पर अत्याचार की रोकथाम (पंजाब संशोधन) बिल, 2025’ पारित किया है ताकि राज्य में होने वाली ग्रामीण खेलों, विशेष रूप से बैलगाड़ी दौड़ और अन्य खेलों को बढ़ावा मिले। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पशु राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं और पंजाबी किसान सदियों से पशुओं को अपने बच्चों की तरह पालते आए हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाबी हमेशा से बैलगाड़ी दौड़ के प्रति आकर्षित रहे हैं और किला रायपुर में होने वाली बैलगाड़ी दौड़ विश्व प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि यह बिल आने वाले समय में पशुओं को नुकसान पहुंचाए बिना राज्य भर में ऐसी खेलों को और लोकप्रिय बनाने में सहायक होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पशुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और पशुओं पर किसी भी तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!