Sunday , May 10 2026
Breaking News

पंजाबभर में आज भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, जालंधर से सुशील रिंकू और केडी भंडारी भी गिरफ्त में, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरे पंजाभर में कैंप लगाने जा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लुधियाना में बीजेपी के जिला प्रधान गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ को गिरफ्तार किया गया। जालंधर से पूर्व एमपी सुशील रिंकू और पूर्व विधायक केडी भंडारी को पकड़ा गया है। साथ ही बलाचौर में जिला प्रधान राजविंदर सिंह लक्की को हिरासत में लिया गया है।

जालंधर जिले के शाहकोट की दानामंडी में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लेकर जागरूकता कैंप लगाया था। कैंप में केंद्र सरकार की सुविधाओं और योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया जा रहा था। जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई, पुलिस की भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई और रिंकू व भंडारी को हिरासत में ले लिया। इस पर भाजपा समर्थकों ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ढींगरा फाइनांस कंपनी के मालिक हरबंस सिंह ढींगरा की अंतिम अरदास कल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : ढींगरा फाइनांस कंपनी के मालिक हरबंस सिंह ढींगरा का कुछ दिन पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!