Thursday , July 23 2026
Breaking News

40 दिन में 12 मैच… न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ शेड्यूल का किया ऐलान, 7 साल में पहली बार होगा ऐसा

न्यूज डेस्क, (PNL) :न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस साल अक्टूबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां उसे 40 दिन में 12 मैच खेलने हैं. इन 12 मुकाबलों में 5 T20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाने हैं. इस दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से T20 सीरीज के साथ होगी. जबकि इसका अंत 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के साथ होगा. ICC वेबसाइट के मुताबिक न्यूजीलैंड ने इससे पहले कभी 12 मैचों की सीरीज की मेजबानी नहीं की.

7 सालों में पहली बार होगा ऐसा

टीम इंडिया का बीते 7 सालों में ये पहला न्यूजीलैंड दौरा होगा, जिस पर वो टेस्ट मैच भी खेलती दिखेगी. आखिरी बार टेस्ट सीरीज खेलने के इरादे से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड का दौरान साल 2019 में किया था. न्यूजीलैंड में लिमिटेड ओवर सीरीज भारतीय टीम साल 2022 के बाद खेलती दिखेगी.

22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक T20 सीरीज

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा T20 सीरीज के साथ शुरू होगा. T20 सीरीज के पहले दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में 22 और 24 अक्टूबर को खेले जाएंगे. तीसरा T20 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होगा. जबकि चौथा T20 ऑकलैंड में 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं 5वां और आखिरी T20 मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.

4 नवंबर से 15 नवंबर तक वनडे सीरीज

4 नवंबर को वनडे सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा. वहीं दूसरा वनडे वेलिंगटन में 7 नवंबर को जबकि तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिलटन में खेला जाएगा. वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबले माउंट माउंगनेई में 13 और 15 नवंबर को खेले जाएंगे .

19 नवंबर से टेस्ट सीरीज

वनडे सीरीज के खत्म होने के 3 दिन बाद ही टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर के बीच वेलिंगटन में खेला जाएगा. वहीं आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

भारत का न्यूजीलैंड दौरा पूरे 40 दिन का होगा, जिस पर 12 मुकाबले खेले जाने हैं. 4 साल के अंतराल पर हो रहे इस दौरे पर भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद उनके फैंस को रहेगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फिल्लौर में चलती रोडवेज का टायर फटा:सवारी की टांग टूटी, कई को लगी चोट, ड्राइवर बोला- अधिकारियों को बताने पर भी टायर नहीं बदला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फिल्लौर में सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव भटियां के पास मंगलवार …

पठानकोट में ओवरस्पीड बस ने 4 को कुचला:2 की मौत, गुस्साए लोगों ने बस फूंकी; जालंधर से जम्मू जा रही थी

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने …

चंडीगढ़ में BJP कार्यालय घेरने निकले किसान, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

चंडीगढ़ , (PNL) : अमेरिका-भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के …

लुधियाना में किसानों ने 3 टोल प्लाजा किए फ्री:इंटरनेट बंद, लोगों के नंबर लिए जा रहे; भारत-अमेरिका FTA का जता रहे विरोध

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और मांगों को लेकर प्रदर्शन …

जालंधर में बारिश से तापमान में गिरावट:मौसम विभाग का अर्लट, भारी बारिश की चेतावनी , मौसम हुआ सुहावना

जालंधर , (PNL) : जालंधर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में देर रात से हो रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!