Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर में पत्नी के साथ लौट रहे युवक पर हमला:कार से जबरन निकाला, आरोप- बाल खींचे, पिस्तौल तानी; शादी में गए थे

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में कार से पत्नी के साथ लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की। बाल खींचे और उस पर पिस्तौल तान दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर पिस्तौल छीन ली, जिसके बाद वह जान बचाकर वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पीसीआर टीम मौके पर पहुंची।

पीड़ित धर्मपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मंगलवार देर रात एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी कार से गली के पास पहुंचा आरोपी ने उसकी कार का शीशा खटखटाया। उसने जबरन कार से बाहर निकाला और गाली-गलौज करते हुए उसके बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

आरोपी ने पिस्तौल तानी

पीड़ित ने खुद को बचाने के लिए आरोपी को धक्का दिया, तो वह नीचे गिर गया। इसके बाद उसने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल धर्मपाल पर तान दी। धर्मपाल का दावा है कि आरोपी गोली चलाने ही वाला था कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी का हाथ और पिस्तौल पकड़ ली।

मौका मिलते ही पीड़ित अपनी कार में बैठा और जान बचाकर वहां से भाग निकला। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। यह हमला अचानक और बिना किसी कारण के हुआ।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पीसीआर टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित पक्ष की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस अब गली और मेन रोड पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमले की सच्चाई और पिस्तौल असली थी या नकली, इसका पता लगाया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!