Wednesday , November 25 2026
Breaking News

40 दिन में 12 मैच… न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ शेड्यूल का किया ऐलान, 7 साल में पहली बार होगा ऐसा

न्यूज डेस्क, (PNL) :न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस साल अक्टूबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां उसे 40 दिन में 12 मैच खेलने हैं. इन 12 मुकाबलों में 5 T20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाने हैं. इस दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से T20 सीरीज के साथ होगी. जबकि इसका अंत 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के साथ होगा. ICC वेबसाइट के मुताबिक न्यूजीलैंड ने इससे पहले कभी 12 मैचों की सीरीज की मेजबानी नहीं की.

7 सालों में पहली बार होगा ऐसा

टीम इंडिया का बीते 7 सालों में ये पहला न्यूजीलैंड दौरा होगा, जिस पर वो टेस्ट मैच भी खेलती दिखेगी. आखिरी बार टेस्ट सीरीज खेलने के इरादे से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड का दौरान साल 2019 में किया था. न्यूजीलैंड में लिमिटेड ओवर सीरीज भारतीय टीम साल 2022 के बाद खेलती दिखेगी.

22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक T20 सीरीज

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा T20 सीरीज के साथ शुरू होगा. T20 सीरीज के पहले दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में 22 और 24 अक्टूबर को खेले जाएंगे. तीसरा T20 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होगा. जबकि चौथा T20 ऑकलैंड में 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं 5वां और आखिरी T20 मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.

4 नवंबर से 15 नवंबर तक वनडे सीरीज

4 नवंबर को वनडे सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा. वहीं दूसरा वनडे वेलिंगटन में 7 नवंबर को जबकि तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिलटन में खेला जाएगा. वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबले माउंट माउंगनेई में 13 और 15 नवंबर को खेले जाएंगे .

19 नवंबर से टेस्ट सीरीज

वनडे सीरीज के खत्म होने के 3 दिन बाद ही टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर के बीच वेलिंगटन में खेला जाएगा. वहीं आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

भारत का न्यूजीलैंड दौरा पूरे 40 दिन का होगा, जिस पर 12 मुकाबले खेले जाने हैं. 4 साल के अंतराल पर हो रहे इस दौरे पर भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद उनके फैंस को रहेगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री नानकाना साहिब में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने गुरुपर्व मनाया और संगत से सिख परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की

अमृतसर , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज्ज …

प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के बधाई संदेश में कहा गया है कि गुरु साहब की शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं

न्यूज डेस्क, (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती …

जालंधर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, मास्टर तारा सिंह नगर में हुई घटना सीसीटीवी में कैद

जालंधर , (PNL) : जालंधर शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। …

Punjab में आज मौसम साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया; अगले 5 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा

चंडीगढ़ , (PNL) : भारतीय मौसम विभाग (चंडीगढ़ केंद्र) के अनुसार, आज राज्य में मौसम शुष्क …

गुरु नानक देव जी की जयंती पर मुख्यमंत्री मान और स्पीकर संधवां ने Punjab की जनता को बधाई संदेश भेजे

न्यूज डेस्क, (PNL) : प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ …

नेपाल में फिर आया भूकंप… भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके, सुबह-सुबह फैली दहशत

 देश विदेश , (PNL) : मंगलवार की सुबह नेपाल में एक बार फिर भूकंप के …

कांग्रेस में मदनलाल जलालपुर की वापसी… परगट सिंह ने रद्द किया सस्पेंशन, राजा वडिंग को संदेश?

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस संगठन में बदलाव के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर …

Amritsar में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 17.5 kg हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ …

Amritsar में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे 8 साल के मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर जिले के गांव जलाल उसमां में आवारा कुत्तों के …

कनाडा के गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों के बीच झड़प हुई, हाथापाई हुई – पगड़ी उतारी गई; समिति प्रबंधन को लेकर विवाद

 देश विदेश , (PNL) : कनाडा के गुरुद्वारों की प्रबंधन समितियों को लेकर चल रहे …

चीन से बांग्लादेश डिलीवर हो रहा 405 टन विस्फोटक पकड़ा गया, बन सकती हैं 100 मिसाइलें

 देश विदेश , (PNL) : इंडोनेशिया की नौसेना ने समुद्र में कार्रवाई करते हुए एक जहाज …

Punjab बनेगा स्पोर्ट्स हब, CM भगवंत मान ने धूरी में 39.20 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रखी नींव

संगरूर , (PNL) : पंजाब में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ …

जालंधर में 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित ऐतिहासिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 43वें …

पंजाब में जमीन खोजने के लिए थाम रहे एक-दूसरे का हाथ… BJP-अकाली गठबंधन की चर्चा पर बोले सचिन पायलट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने …

2027 चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, BSP नए गठबंधन की तैयारी में!

न्यूज डेस्क, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!