Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतसर में कार के अंदर घुसकर वकील पर अज्ञात युवकों ने चलाई गोलियां, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। जंडियाला गुरु में सोमवार सुबह एक वकील पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पीड़ित की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर से अमृतसर कोर्ट जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित साजिश का लग रहा है।

घायल वकील के भाई व पूर्व सरपंच जंडियाला गुरु ने बताया कि आज सुबह लखविंदर जल्दी घर से निकले थे। आज कोर्ट में फाइल अधिक लगी थी। लेकिन रास्ते में ही तीन युवकों ने उन्हें घेर फायरिंग की। उनकी बाजू पर तीन गोलियां लगी हैं। उन्हें इसकी आशंका भी नहीं थी, घटना के बाद उनकी कार आगे बंद दुकानों के साथ टकरा गई। कारण अभी वे नहीं बता सकते, क्योंकि अभी तक उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में न तो कोई पुरानी रंजिश सामने आई है और न ही फिरौती से जुड़ा कोई मामला सामने आया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!