Friday , August 21 2026
Breaking News

केजरीवाल और सिसोदिया के बरी होने पर पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने डाला भंगड़ा, चंडीगढ़ में मनाया गया जश्न, देखें तस्वीरें

चंडीगढ़, (PNL) : शराब घोटाले के मामले में शुक्रवार को अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ इस फैसले का जश्न मनाया। जश्न के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा किया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने इस फैसले को “सच और ईमानदार राजनीति की जीत” करार दिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं में हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरदीप सिंह मुंडियां और हरजोत बैंस के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सब ने मिलकर भंगड़ा भी डाला।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अदालत के इस फैसले ने न्यायपालिका में लोगों के विश्वास को और मजबूत किया है तथा ‘आप’ की शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजनीति से प्रेरित आरोपों का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पार्टी का शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए और भी दृढ़ता से काम करने का संकल्प और मजबूत हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी और आभार व्यक्त करते हुए इस फैसले को न सिर्फ ‘आप’ के लिए बल्कि लोकतंत्र के लिए भी गर्व की बात बताया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर SGPC की बसों में तोड़फोड़, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

अमृतसर, (PNL) : गुरु नगरी अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर बुधवार देर रात SGPC की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!