Thursday , July 30 2026
Breaking News

हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रहे पंजाब के 18 साल के युवक की मौत, 300 फीट गहरी खाई में गिरा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रहे पंजाब के 18 साल के युवक की मौत हो गई है। वह 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा था। मृतक की पहचान अमृतसर जिले के घणपुर काले गांव के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो एक ग्रंथी का बेटा था। गुरप्रीत सिंह अपने ननिहाल परिवार के साथ बीते शुक्रवार ही धार्मिक यात्रा पर हेमकुंड साहिब गया था।

यात्रा के दौरान गुरप्रीत उस रास्ते पर चला गया, जिसे बंद करके रखा गया था। रास्ते में रेलिंग से फिसलने के कारण वह लगभग 300 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद उसे खाई से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह 12वीं में पढ़ रहा था और खालसा इंटरनेशनल स्कूल का स्टूडेंट था। हंसमुख व पढ़ाई में अव्वल रहने वाला था।

मामा प्रगट सिंह ने बताया कि हम सभी हेमकुंड साहिब से आगे जा रहे थे। वह पीछे पैदल थे और उनका बेटा भी साथ था। हम सभी कार में जा रहे थे, जबकि गुरप्रीत ने पैदल चलने की इच्छा जाहिर की। रास्ते में ही उसका पैर फिसल गया और वे खाई में जा गिरा। इसके बाद रेस्क्यू टीम आई और गुरप्रीत को बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!