Wednesday , November 11 2026
Breaking News

लुधियाना में AGTF ने किया विक्की निहंग का एनकाउंटर, इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन की हत्या में था वांछित, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में देहाती इलाके में आज यानी शनिवार को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने गैंगस्टर डोनी बल्ल और मुन्न घनश्यामपुरिया के करीबी विक्की निहंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए फायरिंग की, जिससे उसकी टांग पर दो गोलियां लगी है। इसे जगराओं के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

विक्की निहंग ने 23 अगस्त 2025 को लुधियाना में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन की हत्या की थी। तभी से वह इस केस में वांछित था। डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी साझा की है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसे जनवरी 2025 में एसएएस नगर में 02 अवैध विदेशी निर्मित पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार व्यक्ति और उसके सहयोगियों को विदेश में बैठे आकाओं ने पंजाब में सनसनीखेज हत्याएं करने का निर्देश दिया था लेकिन समय रहते बदमाश को काबू कर लिया है। आरोपी से पुलिस को 01 पिस्तौल और 04 जिंदा कारतूस मिले है।

SHO बोले- कंट्रोल रूम से आया था फोन

सिधवां बेट थाना के एसएचओ हीरा सिंह ने बताया कि मुझे कंट्रोल रूम से फोन आया था कि एजीटीएफ के इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह की पुलिस पार्टी ने सदरपुरा वाले सुए के पास नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस पार्टी को गुरप्रीत सिंह निहंग की तलाश थी।

आज नाकाबंदी दौरान उसे जब पुलिस टीम ने रोकना चाहा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने जब फायर किया तो आरोपी गुरप्रीत की टांग पर गोलियां लगी है। 112 एम्बुलेंस की मदद से गुरप्रीत को सिविल अस्पताल जगराओं दाखिल करवाया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!