Tuesday , September 29 2026
Breaking News

नैन्सी ग्रेवाल की हत्या: खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर हमला, मां का आरोप—20 बार चाकू मारे, जीभ भी काटी

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में हुई पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैंसी ग्रेवाल की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है। इस पोस्ट में गैंगस्टर आकाश हरिके और सुख संधू ग्रुप ने नैंसी की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में कहा गया है कि नैंसी ग्रेवाल उनके धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करती थी। इसी कारण उसे मार दिया गया। हालांकि, दैनिक सवेरा सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल जांच एजेंसियों ने इस पोस्ट की सच्चाई की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नैंसी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर खालिस्तान के खिलाफ बोलती थी। इसी वजह से वह कट्टरपंथी लोगों के निशाने पर आ गई थी। गैंगस्टर आकाश हरिके ने एक पोस्ट में कहा कि नैंसी धर्म के खिलाफ बोलती थी, इसलिए उसे खत्म कर दिया गया।नैंसी ग्रेवाल साल 2018 में कनाडा चली गई थी। वहां जाने के बाद वह कई बार विवादों में रही। वह सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती थी और कई लोगों पर विवादित टिप्पणियां भी करती थी। कहा जा रहा है कि यही विवादित बयान और सोशल मीडिया पोस्ट धीरे-धीरे उसके लिए खतरा बनते गए।

गस्टर आकाश हरीके और सुखा संधू ने ली जिम्मेदारी

आकाश हरीके और सुखा संधू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। इंस्टाग्राम पर आकाश हरीके नाम से बनी आईडी पर लिखा है..

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। जो विंडसर, ओंटारियो (कनाडा) में नैंसी ग्रेवाल का कत्ल हुआ है, यह काम हमारे भाइयों ने किया है।इसकी जिम्मेदारी मैं आकाश हरीके और सुखा संधू लेते हैं। यह महिला धर्म और खालिस्तान के बारे में गलत बोलती थी, और उसे इसका परिणाम मिल गया है। बाकी हमारा किसी भी धर्म के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन जो भी इसके जैसे कौम के खिलाफ बोलेगा, उसका यही हाल होगा।

आकाश हरीके और सुखा संधू की पोस्ट जिसमें हत्या की जिम्मेवारी ली गई।

नैंसी ने कनाडा के कुछ गुरुद्वारों में खालिस्तानी समर्थकों के कब्जे से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इन वीडियो के बाद वह कट्टरपंथी समूहों के निशाने पर आ गई थी। इसके बाद से ही उसे लगातार धमकियां मिलने लगी थीं। परिवार के अनुसार नैंसी पर इससे पहले भी दो बार हमले हो चुके थे। लेकिन उन दोनों बार वह बच गई थी। इन घटनाओं के बाद भी नैंसी ने अपने विचारों को बदलने से इनकार कर दिया था। नैंसी की मां ने बताया कि उनकी बेटी बहुत निडर थी और किसी से डरती नहीं थी। यही उसकी मौत की सबसे बड़ी वजह बन गई। मां के अनुसार खालिस्तानी समर्थक चाहते थे कि नैंसी उनके साथ काम करे और अपने पुराने बयानों के लिए माफी मांगे। लेकिन नैंसी ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था। नैंसी की मां ने दुख जताते हुए कहा कि अगर वहां कोई संघर्ष या तनाव नहीं होता तो शायद वह भी बेटी के साथ होतीं और आज उनकी बेटी जिंदा होती। परिवार का कहना है कि नैंसी ने हमेशा अपनी बात खुलकर रखी, लेकिन उसकी इसी बेबाकी ने उसे दुश्मनों के निशाने पर ला दिया।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!