Sunday , July 26 2026
Breaking News

हारी हुई बाजी अपने पाले में ले आया Iran ! इन 5 दांव से पलट दिया America-Israel का वॉर गेम

न्यूज डेस्क, (PNL) : 28 फरवरी 2025 को जंग शुरू होते ही ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो गया. देखते ही देखते अमेरिकी और इजराइली वायुसेना ने ईरान के कई सैन्य और राजनीतिक ठिकानों को जमींदोज कर दिया. इसी दिन यानी 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की भी हत्या कर दी गई. उसके 40 टॉप कमांडर भी मारे गए. इनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख मोहम्मद पाकपूर और सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी शामिल थे, लेकिन अब युद्ध के 15वें दिन ईरान का पलड़ा भारी दिख रहा है.

एक तरफ ताबड़तोड़ हवाई हमले करके भी अमेरिका ईरान में तख्तापलट नहीं कर पाया. वहीं अब अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान को बेदम करने के लिए दुश्मन देश चीन और अपने नाटो सहयोगियों से मदद मांग रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि आखिर ईरान ने 15 दिनों में ऐसा क्या किया, जिससे अमेरिका जैसे सुपरपावर बैकफुट पर हैं…

ईरान ने कैसे पलटा पासा?

1. ईरान ने युद्ध को लंबा खिंचने का रास्ता चुना. इसके लिए सेना के भीतर शक्ति विभाजित किए गए. इसे मोजेक फॉर्मूला नाम दिया गया. इसके तहत सेना की सभी इकाई को स्वतंत्र रूप से फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया. इसका असर देखने को मिला. बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर के तबाह होने के बावजूद अमेरिकी सहयोगियों पर ईरान का हमला जारी रहा. ईरान ने छोटे-छोटे ड्रोन से अरब देशों को निशाना बनाना शुरू किया. उसकी कोशिश जंग को लंबा खिंचने की है.

2. आर्थिक नाकेबंदी का प्लान तैयार किया. इसके तहत ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को घेर लिया. राष्ट्रपति ट्रंप ने जैसे ही होर्मुज से जाने के लिए जहाजों को उकसाया, वैसे ही ईरान ने थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज को रडार पर ले लिया. इसके बाद होर्मुज का पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया. होर्मुज के नीचे ईरान ने बारूदी सुरंगें बिछा दी हैं.

3. अमेरिकी हमलों की असलियत दिखाने के लिए ईरान ने अमेरिकी मीडिया सीएनएन को तेहरान में एंट्री दी. सीएनएन ने ट्रंप प्रशासन और सरकार के खिलाफ वहां से जो खूब रिपोर्ट की. इनमें ईरान के एक स्कूल में मरने वाली बच्चियों की रिपोर्ट भी शामिल थीं. सीएनएन ने सबूत के साथ बताया कि अमेरिकी हमले में ही मिनाब स्कूल के बच्चे मारे गए. इन बच्चों की संख्या 160 से ज्यादा बताया गया. पूरी दुनिया में ट्रंप सरकार की किरकिरी हुई.

4. ईरान के विदेश मंत्री रोज इंटरव्यू दे रहे हैं. वो भी अमेरिकी मीडिया को. ईरान की कोशिश इस लड़ाई को इजराइल वर्सेज ईरान बनाने की है. अब्बास इसी नीति का जिक्र करते हैं. अब्बास ने एक इंटरव्यू में कहा- अगर इजराइल के लिए अमेरिका अपने सैनिकों को मरवाना चाहता है, तो हम क्या ही कह सकते हैं? हम तो सिर्फ अपनी रक्षा कर रहे हैं. मैसेजिंग के जरिए ईरान मजबूत मोर्चेबंदी कर रहा है.

5. अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद अमेरिका और इजराइल को यह उम्मीद थी कि ईरान के आम नागरिक सड़कों पर उतरेंगे, लेकिन यह नहीं हो पाया. इसी तरह अमेरिका ने ईरान को अस्त-व्यस्त करने के लिए कुर्द्स से संपर्क साधा, लेकिन ईरान ने उसके इस प्लान को भी फेल कर दिया. अब अमेरिका नाटो और चीन जैसे देशों से मदद मांग रहा हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में रास्ता मांगने पर युवक की पिटाई:ईंट-पत्थर बरसाए, गाड़ियों के शीशे तोड़े; CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रास्ता मांगने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ …

Dharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul Gandhi

न्यूज डेस्क, (PNL) : राहुल गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली पहुंचे और छात्रों के बीच …

रूसी समुद्री क्षेत्र में एक भारतीय की मौत, MEA ने जताई चिंता, कहा- International व्यापार की आजादी पर खतरा

न्यूज डेस्क, (PNL) : ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक …

जगराओं में नकाबपोश चोरों ने बाइक चुराई:25 सेकेंड में खोला लॉक, मालिक घर से निकले तो गायब मिली; CCTV में कैद घटना

लुधियाना , (PNL) : जगराओं में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दो नकाबपोश चोरों …

जकार्ता में छिपा गैंगस्टर जॉबन बिल्ला पंजाब पुलिस के शिकंजे में, ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ के तहत भारत लाया गया

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!