Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में बड़ा हादसा, बीजेपी नेता अरुण सूद के भांजे समेत लॉ यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के पटियाला से आ रही है। पटियाला में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मरने वालों में चंडीगढ़ के भाजपा नेता अरुण सूद का भांजा ईशान सूद भी शामिल है। यह हादसा पटियाला में राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास हुआ है। चारों मृतक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र थे। मृतकों की पहचान रीत सूद, ईशान सूद, कुशाग्र यादव और रिभू सहगल के तौर पर हुई है।

यूनिवर्सिटी जा रहे थे छात्र

यह चारों छात्र अपनी एंडेवर कार में सवार होकर यूनिवर्सिटी जा रहे थे। उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। जिस कारण चारों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी कार के पीछे एक और एसयूवी कर आ रही थी।

वह भी उनकी कार से टकराई है। उसमें सवार दो अन्य छात्रों को भी चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया है।

भाजपा के बड़े नेता हैं सूद

अरुण सूद चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता हैं। वह चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाई थी। आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को भाजपा में शामिल करवाने में उनका अहम योगदान था। वहीं राष्ट्रीय नेताओं के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!