Tuesday , September 8 2026
Breaking News

संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को रिमांड पर लिया, पढ़ें

 न्यूज़ डेस्क, (PNL): संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक के मामले के मुख्य साजिशकर्ता माने जा रहे ललित झा को पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस हिरासत में शुक्रवार (15 दिसंबर) को भेज दिया. ललित को सात दिनों कि पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

पुलिस के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि ललित से पता लगाना है कि पैसा कहां से आया और इनका मकसद क्या था? पुलिस ने कहा कि अब तक जांच में मास्टरमाइंड के तौर पर ललित झा का नाम सामने आया है. इससे मोबाइल फोन की बरामदगी भी करनी है. इस कारण हमें 15 दिनों की हिरासत चाहिए.

कौन लोग रहे शामिल?
लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश में छह लोग शामिल रहे. इसमें ललित के अलावा सदन में सांसदों की बैठने वाली जगह पर कूदने वाले और केन के माध्यम से धुंआ फैलाने वाले सागर शर्मा और मनोरंजन डी हैं. वहीं संसद परिसर में तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाकर केन के जरिए धुआं फैलाने वाले नीलम और अमोल शिंदे हैं. इनका एक साथी विक्की भी पुलिस की गिरफ्त में है.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट गुरुवार (14 दिसंबर) को ही मनोरंजन, सागर, अमोल शिंदे और नीलम को सात दिनों के लिए पुलिस की हिरासत में भेज चुकी है. पुलिस ने गुरुवार को कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाना आतंकी गतिविधि जैसी है. इस कारण हमने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और यूएपीए के तहत केस दर्ज किए है. इ

इसके अलावा मामले की जांच गृह मंत्रालय की गठित कमेटी भी कर रही है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के नेतृत्व में ये समिति बनाई गई है, जो जांच के अलावा संसद की सुरक्षा में सुधार के सुझाव को लेकर भी रिपोर्ट देगी.

दिल्ली पुलिस ने क्या खुलासे किए हैं?
दिल्ली पुलिस मामले को लेकर कह चुकी है कि सारे आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते थे. ये लोग सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए थे. कई दिनों से साजिश रच रहे थे.

बचा दें कि संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार (13 दिसंबर) को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान करीब दोपहर एक बजे दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और केन के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया.

इस दौरान ही लगभग पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली केन लेकर परिसर में प्रदर्शन कर रहे एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!