Thursday , July 30 2026
Breaking News

श्रीनगर में अमृतसर के दो युवकों को आतंकियों ने टारगेट किलिंग दौरान मार डाला, डबल दिहाड़ी कमाने गए थे

श्रीनगर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर श्रीनगर से आ रही है। पंजाब के अमृतसर में अजनाला के छोटे से गांव चमियारी से श्रीनगर में डबल दिहाड़ी कमाने और स्नोफॉल देखने गए दो युवक आतंकी टारगेट किलिंग का शिकार हो गए। दोनों श्रीनगर के निचले एरिया शहीद गंज में हब्बा कदल से रात 7 बजे ड्राई-फ्रूट की शॉप से किराए पर लिए गए कमरे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बेहद करीब से आतंकियों ने दोनों को अपनी AK-47 राइफल से शिकार बनाया।

अमृतसर के चमियारी का रहने वाला 31 साल का अमृतपाल उसी समय मारा गया, जबकि, उसका पड़ोसी रोहित 25 साल को घायल अवस्था में श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां अलसुबह उसने भी दम तोड़ दिया। रोहित व अमृतपाल का परिवार रात 11 बजे सूचना मिलने के बाद श्रीनगर के लिए रवाना हो गया। रोहित और पड़ोसी अमृतपाल के घर सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

अमृतपाल सिंह पिछले 4-5 सालों से श्रीनगर जा रहा था। यहां उसे दिहाड़ी के 600 तो श्रीनगर में 1500 रुपए मिलते थे। यही कारण है कि उसे पंजाब से ज्यादा अच्छा श्रीनगर में रुक पैसे कमाना लगता था। 6 से 8 महीने वे श्रीनगर में रुक कर ही रोजगार कमाता और सर्दियों से पहले अमृतसर लौट आता था। श्रीनगर की वादियों में दोस्त को घूमता देख रोहित भी उसके साथ चला गया था। वह दोनों एक साथ ही रहते थे और मौत भी दोनों को एक साथ ही खींच ले गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!