Wednesday , August 19 2026
Breaking News

लुधियाना से दुखद खबर, खेलते-खेलते हाईटेंशन तारों की चपेट में आया आठ साल का बच्चा, झुलसने के बाद मौत

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से दुखद खबर है। लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस पर न्यू शिवपुरी इलाके में हाइटेंशन वायर की चपेट में आकर आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे ने लाइटों वाली लड़ी के साथ लकड़ी का गट्टू बांध कर फेंका तो एक दम से उसे झटका लगा और धमाके की आवाज आई। जिसके बाद बच्चे को आग लग गई।

हाइटेंशन वायर के कारण किसी ने भी आगे जाने की हिम्मत नहीं की और बच्चे के पिता को भी रोक लिया। तुरंत बिजली विभाग से कहकर इलाके की लाइट बंद करवाई गई। फिर बच्चे को उठा कर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्चे की पहचान कृष्णा के रुप में हुई है। इस धमाके के कारण इलाके में कई घरों के बिजली के मीटर जल कर खाक हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

न्यू शिवपुरी इलाके में रहने वाला कृष्णा तीन बहनों का इकलौता भाई था। मंगलवार को आजादी दिवस के कारण स्कूल से छुट्टी थी। वह दोपहर को अपने घर की छत पर खेल रहा था। घर के ऊपर से हाइटेंशन वायर निकलती है। कृष्णा ने वहां वेस्ट पड़ी लाइटों की लड़ी उठाई और उसके साथ लकड़ी का गट्टू बांध दिया। इसके बाद उसने ऊपर उछाला तो गट्टू ऊपर से गुजरने वाली हाइटेंशन वायर से टकरा गया और एक दम से धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार हुआ कि कृष्णा को भी आग लग गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!