Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:जबरन वसूली के प्रयास में था नामजद; भाई की नशे के ओवरडोज से हो चुकी मौत

लुधियाना  , (PNL) :  लुधियाना के कस्बा मुल्लापुर दाखा में थाना सुधार के अधीन आने वाले गांव अकालगढ़ कलां में एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाले ने किन हालातों में फंदा लगाया है यह अभी जांच का विषय है। मृतक की पहचान अकालगढ़ कलां निवासी अमरजीत सिंह उर्फ दीपू के रूप में हुई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेजा

पुलिस को शनिवार तड़के सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेजा गया है। घटनास्थल या घर की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि अमरजीत सिंह कुछ दिन पहले ही लुधियाना केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुआ था और तब से वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

परिजनों ने लटकता देखा शव

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात परिवार के सदस्य घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात अमरजीत सिंह कमरे में चला गया और छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन कमरे में गए, तो उन्होंने उसका शव लटका हुआ पाया। इसके बाद तुरंत गांव की पंचायत और पुलिस को सूचना दी गई।

जबरन वसूली के प्रयास में था मृतक पर पहले मामला दर्ज

मृतक की पत्नी ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है और न ही किसी रंजिश की बात कही है। यह भी उल्लेखनीय है कि अमरजीत सिंह उर्फ दीपू के खिलाफ पहले जबरन वसूली के प्रयास का मामला दर्ज था।

कुछ समय पहले उसके भाई की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई थी, जिसके बाद वह नशा तस्करों के खिलाफ सक्रिय हो गया था और इस कारण वह चर्चा में भी रहा था।

कुछ दिन पहले मिली थी जमानत

हालांकि, हाल ही में जमानत पर रिहा होने के बाद वह काफी शांत रहने लगा था। थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद यदि कोई संदिग्ध पहलू सामने आता है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!