Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:एक देसी पिस्तौल, एक खाली मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद

 लुधियाना  , (PNL) :  लुधियाना देहात पुलिस ने एक बड़ी वारदात को टालते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर रायकोट में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव लोहटबंदी निवासी लखबीर सिंह उर्फ लखी के रूप में की है।

उसके कब्जे से एक .32 बोर की देसी पिस्तौल, एक खाली मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। थाना सदर के एसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गांव बस्सिया के बस स्टॉप पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि लोहटबंदी का एक युवक अवैध हथियार के साथ बाइक पर सवार होकर गांव जोहला जाने वाले रास्ते पर सुआ के पास खड़ा है। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध पिस्तौल, खाली मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया है। अदालत ने उसे आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने यह हथियार कहां से और कितने में खरीदा था। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!