Wednesday , August 19 2026
Breaking News

लुधियाना में ऑटो गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार:यात्री की जेब से 18 हजार किए चोरी; वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने ऑटो में सफर कर रहे व्यक्ति की जेब से नकदी चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि आरोपी अभी तक कितने लोगों के जेब काट चुके है।

किराया देने लगा तो जेब से गायब मिले 18 हजार

शिकायतकर्ता प्रेम चंद निवासी उत्तम नगर खन्ना ने पुलिस को बताया कि 14 मई 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ बस स्टैंड से ऑटो में सवार होकर डीएमसी अस्पताल जा रहा था। जब वह ऑटो चालक को किराया देने लगा तो उसकी जेब से करीब 18 हजार रुपए नकद गायब मिले।

पीड़ित ने शक जताया कि ऑटो में मौजूद आरोपियों ने उसकी जेब से पैसे निकाले हैं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मंदीप सिंह निवासी गिल कॉलोनी, न्यू शिमलापुरी और हरप्रीत सिंह निवासी प्रताप नगर, मिलिट्री कैंप के नजदीक को काबू कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ऑटो नंबर PB-10-JA-6257 भी बरामद किया है। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों ने वारदात को कबूल कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!