Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में मां-बेटी के साथ घर में घुसकर मारपीट:युवती का डेढ़ साल पहले हो चुका तलाक; छेड़छाड़ और फोन तोड़ने का भी आरोप

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में एक मां-बेटी के साथ युवक ने मारपीट की। पीड़ित लड़की का आरोप है कि आरोपी हरजीत उसके घर में जबरन घुसा और हाथपाई करने के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। जब लड़की की मां उसे बचाने आई, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। वारदात के दौरान लड़की का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पीड़िता अपनी मां के साथ सिविल हॉस्पिटल पहुंची है, जहां उसका इलाज और मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) कटवाने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी पक्ष की ओर से पीड़िता पर ही उल्टे आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि लड़की न्याय की गुहार लगा रही है।

घर में घुसकर की मारपीट और बदसलूकी यह पूरी घटना तब सामने आई जब गंभीर रूप से घायल मां-बेटी इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचीं। पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी जबरदस्ती उसे अपने साथ रखने का दबाव बना रहा था। जब लड़की ने कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती, तो आरोपी भड़क गया और उसने घर के अंदर आकर लड़की पर हमला कर दिया।

पीड़ित परिवार पहुंचा सिविल हॉस्पिटल।

पीड़ित परिवार पहुंचा सिविल हॉस्पिटल।

आरोपी ने लड़की से की छेडछाड़

लड़की का आरोप है कि आरोपी ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसके साथ गलत हरकत और छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की। जब पीड़िता को बचाने के लिए उसकी मां बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने मां को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी जमकर मारपीट की।

लड़की का डेढ़ साल पहले तलाक हुआ

पीड़िता ने बताया कि वारदात के वक्त जब उसने मदद के लिए फोन करने की कोशिश की, तो उसका फोन तोड़ दिया गया और छीन लिया गया। लड़की का करीब डेढ़ साल पहले तलाक हो चुका है, जिसके बाद से वह अपनी मां के साथ रह रही थी। आरोपी युवक लगातार उसे परेशान कर रहा था और उसके काम पर आने-जाने को लेकर भी पाबंदियां और धमकियां दे रहा था।

जब पीड़ित लड़की ने इस पूरी घटना की शिकायत करने के लिए आरोपी के पिता और मां से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी के माता-पिता उसकी बात सुनने के बजाय उल्टे उसी पर झूठे आरोप (एलिगेशन) लगा रहे हैं और अपने बेटे का बचाव कर रहे हैं।

MLR की कार्रवाई जारी

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों द्वारा पीड़िता और उसकी मां का इलाज किया जा रहा है। गंभीर चोटें आने के कारण डॉक्टरों की देखरेख में उनकी मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) काटी जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस को फोन नहीं किया जा सका था क्योंकि आरोपी ने फोन तोड़ दिया था, लेकिन अब पीड़ित पक्ष पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!