Wednesday , September 9 2026
Breaking News
Screenshot

पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने की लिमिट के लगे पोस्टर: कार को ₹1500 और बाइक-स्कूटी को ₹500 का ही पेट्रोल-डीजल मिलेगा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा गया है। जिसके बाद पेट्रोल पंप ने तेल भरवाने की लिमिट तय कर दी है। इनमें बाइक-स्कूटी जैसे टू-व्हीलर में अधिकतम 500 रुपए और कार समेत अन्य फोर व्हीलर में 1500 रुपए का ही पेट्रोल या डीजल मिलेगा।

इसके लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित पेट्रोल पंप एचजी पेट्रो केयर पर पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। पंप के मुलाजिम उजगार सिंह ने बताया कि हमारे पास पीछे से पेट्रोल की सप्लाई कम हो रही है। पोस्टर लगते ही चंडीगढ़ में इसको लेकर हड़कंप मच गया।

इसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पोस्टर हटवा दिए। DC निशांत यादव ने पुष्टि की है कि पेट्रोल-डीजल को लेकर कोई लिमिट तय नहीं की गई है।

चंडीगढ़ में करीब 86 पेट्रोल पंप हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लिमिट के पोस्टर अभी सिर्फ सेक्टर-17 स्थित पंप पर ही लगे हैं। कई पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की डिमांड बढ़ गई है लेकिन उसके मुताबिक पीछे से सप्लाई नहीं मिल रही। इस वजह से यह लिमिट तय करने की स्थिति आई है। 15 मई को ही पंजाब व अन्य राज्यों के साथ चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल के रेटों में बढोतरी हुई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!